CG Holiday Declared: अवकाश घोषित: स्कूल-कॉलेज, सरकारी कर्मचारियों की इस दिन रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, पढ़े..

CG Holiday Declared: राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश जारी आदेश के मुताबिक 1 नवंबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश रहेगा है।

Update: 2024-10-03 10:27 GMT

CG Holiday Declared रायपुर। राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। राज्स्था स्थापना दिवस के दिन 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ये आदेश जारी किया है। यह अवकाश बैंक वह कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

जारी आदेश के मुताबिक, ''राज्य शासन एतद् द्वारा "राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 नवंबर, 2024 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश घोषित करता है। 2/ उका स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उपकोषालय एवं अन्य वित्तीय संस्थान के लिए लागू नहीं होगा।''

नीचे पढ़ें आदेश...


इस माह 6 ऐच्छिक अवकाश रहेगा। इनमें 3 अक्टूबर अग्रसेन जयंती, 11 अक्टूबर दशहरा, 17 अक्टूबर महार्षि वाल्मिकी जयंती, 20 अक्टूबर करवाचौथ व्रत, 24 अक्टूबर डाॅ सैयदना साहब का जन्म दिवस और 30 अक्टूबर दीपावली त्योहार पर इच्छिक अवकाश रहेगा।

छत्तीसगढ़ में दशहरा पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक छह दिनों का अवकाश और दिवाली पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर में बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ भी है। अक्टूबर माह में 15 दिनों की बैंक छुट्टी रहेगी, जिसमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है। इस महीने गांधी जयंती, नवरात्र, दशहरा, करवा चैथ, धनतेरस और दीपावली सहित अलग अलग राज्यों में कई त्योहार पढ़ रहे हैं। नीचे देखें बैंक से जुड़ी छुट्टियाँ...

जानिए अक्टूबर की बैंक छुट्टियाँ

3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती।

6 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

10 अक्टूबर: महा सप्तमी (दुर्गा पूजा)।

11 अक्टूबर: महानवमी।

12 अक्टूबर: दशहरा और दूसरा शनिवार।

13 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) और गंगटोक में दशहरा।

16 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (अगरतला, कोलकाता)।

17 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि जयंती।

20 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

26 अक्टूबर: विलय दिवस (जम्मू-कश्मीर) और चौथा शनिवार।

27 अक्टूबर: साप्ताहिक छुट्टी (रविवार)।

31 अक्टूबर: नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, और दीपावली।

 


Similar News