CG Holiday: छुट्टी की खबर, इस जिले में बदला स्थानीय अवकाश, देखिये आदेश

CG Holiday: 1 नवम्बर के स्थानिय अवकाश में संसोधन करते हुये 12 नवंबर का देवउठनी एकादशी के दिन के लिए छुट्टी का ऐलान किया गया है।

Update: 2024-10-04 12:51 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी ने जिले में गोवर्धन पूजा के दिन घोषित स्थानिय अवकाश को संशोधित किया है। अब ये अवकाश 12 नवंबर देवउठनी के दिन के लिए घोषित किया गया है।

दरअसल, गौरेला जिले में 1 नवम्बर गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसी वजह से जीपीएम कलेक्टर ने 1 नवम्बर के स्थानिय अवकाश में संसोधन करते हुये 12 नवंबर का देवउठनी एकादशी के दिन के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। नीचे पढ़े आदेश में क्या कुछ लिखा हैं...


1 नवंबर स्थानीय अवकाश

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवंबर को अवकाश का ऐलान किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद 1 नवंबर याने शुक्रवार को राज्य के सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। जीएडी के आदेश के अनुसार 1 नवंबर को समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंक वह कोषालयों पर लागू नहीं होगा।

बता दें, 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बना था। इसके बाद हर साल राज्य सरकार द्वारा धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार भी 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे। जीएडी ने इसके लिए सभी कार्यालयों और जिला का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिलों में 5 नवंबर को एक दिन का राज्य स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा।

हालांकि, राज्य निर्माण के उपलक्ष्य में हर साल 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया जाता है। मगर इसे सरकारी अवकाश में शामिल नहीं किया गया है। लिहाजा, सरकार को हर साल अलग से राज्य स्थापना दिवस का अवकाश घोषित करना पड़ता है।

 


Tags:    

Similar News