CG कर्मचारी न्यूज़: बजट में कैशलेस चिकित्सा सुविधा शामिल, फेडरेशन ने जताया सरकार का आभार...कमल वर्मा बोले...

CG Employees News: बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल करने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारियों अधिकारी फेडरेशन ने सरकार का आभार जताया है। फेडरेशन ने निर्णय को कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाला बताया है।

Update: 2026-02-24 11:08 GMT

CG Employees News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियो के हित में फैसला लेते हुए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल की। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने बजट में कैशलेस चिकित्सा शामिल करने पर सरकार का आभार जताया है।

फेडरेशन ने प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से हम मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री , स्वास्थ्य मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। सरकार ने बजट में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा को शामिल किया।

यह निर्णय कर्मचारी वर्ग और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक कदम है। हम सरकार के इस संवेदनशील और कर्मचारी हितैषी निर्णय का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 सूत्रीय मांगों को लेकर निरंतर संघर्षरत है। उक्त मांग में कैशलेश सुविधा भी प्रमुख मांग था।

Tags:    

Similar News