CG Crime News: रिश्ते को किया कलंकित: सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ बनाया संबंध, नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रिश्ते को कलंकित करते हुए सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी का यौन शोषण करते रहा। दुष्परिणाम ये निकला, नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई और बेटे को जन्म दिया है।

Update: 2026-02-10 05:43 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

10 February 2026|बिलासपुर। सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ संबंध बना लिया था। यह सिलसिला लंबे समय से चले आ रहा था। दुष्परिणाम ये निकला, बेटी मां गई और बेटे को जन्म दिया है। सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और पढ़ाई के लिए दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रही थी। कुछ दिन पहले हॉस्टल परिसर में खेलते समय उसे अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर हॉस्टल प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान भयावह सच सामने आया, चिकित्सकों ने बताया, नाबालिग आठ माह की गर्भवती है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसका यौन शोषण उसके सौतेले पिता द्वारा किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने जीरो पर अपराध दर्ज कर मामला बिल्हा थाना भेज दिया। चूंकि घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की थी, इसलिए यहां अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

गिरफ्तारी से बचने भेष बदलकर मांग रहा था भीख

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेष बदलकर भीख मांग रहा है। पुलिस को पता चला कि आरोपी शिवरीनारायण मेले में है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मेले में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News