CG Crime News: फर्जी तांत्रिक और सहयोगी गए जेल: ढाई लाख का ढाई करोड़ बनाने का दिया था झांसा
CG Crime News: रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले फर्जी तांत्रिक और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इमेज सोर्स- NPG News
3 February 2026|बिलासपुर। रुपये दोगुना करने का झांसा देने वाले फर्जी तांत्रिक और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।
आरोपी तांत्रिक व साथियों ने मिलकर पांच युवकों को 2.50 लाख का 02.50 करोड बनाने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपियो से नगदी 1,85,00 रूपये जब्त किया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
रिखीराम नवरंग पिता झुंगूल नवरंग उम्र 52 वर्ष निवासी सम्बलपुरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर, विजय राज पिता मुरित रमा राज उम्र 48 वर्ष निवासी तिवरता थाना दीपिका जिला कोरबा बृजबाई गोड पति श्याम सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी माचाडोली बांगो थाना बांगो जिला कोरबा, विमला बाई पति देव कुमार उम्र 32 वर्ष निवाीस बिंझरा थाना कटघोरा जिला कोरबा,. वृहस्पति बाई गोड पति दाउ सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जुराली नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा।
ये है मामला
शिव कुमार चेरवा पिता स्व. विजय करन चेरवा उम्र 52 वर्ष निवासी शरडी पाण्डूपारा चर्चा थाना चर्चा जिला कोरिया बैकुण्ठपुर का 03 फरवरी.2026 को शिकायत दर्ज कराई है। गुरूजी, सरपंच रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति एवं ब्रीज बाई गोड एवं उसका ड्राइवर विजय राज सभी एक राय होकर झरन के नाम पर 2,50,000 रूपये प्राप्त कर ठगी की है।
ऐसे खुला फर्जी तांत्रिक और साथियों का राज
चार युवकों ने एनएच पर ढाबे के सामने रात तीन बजे के करीब कार सवार और उसमें बैठी महिलाओं को चार युवकों ने नीचे उतारा और कार लेकर भाग खड़े हुए। युवक जब पकड़ाए तब लूट के बजाय बदले की कार्रवाई निकली। दरअसल जिस तांत्रिक की कार को युवकों ने लुटा था, उसने युवकों से पहले ही ढाई लाख रुपये हड़प लिया था। तांत्रिक की धोखाधड़ी से नाराज युवकों ने सबक सिखाने और बदला लेन की सोची। फिल्मी अंदाज में घटना को अंजाम दे दिया।
इसलिए युवकों ने लूटा था कार
दरअसल विजय कुमार राज जिसने रतनपुर थाने में कार लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसने तंत्र मंत्र से लाख रुपये को करोड़ में बदलने का झांसा देकर चारों युवकों से ढाई लाख रुपये ले लिया था। रकम जब दोगुना नहीं हुआ तब युवकों ने ढाई लाख रुपये वापस मांगी। तांत्रिक विजय कुमार राज रुपये लौटाने के बजाय टाल मटोल करने लगा। तांत्रिक ने ढाई लाख को ढाई करोड़ बनाने का झांसा दिया था। रुपये वापस ना लौटाने से नाराज युवकों ने रात में वापस लौटते समय तांत्रिक और कार में बैठी तीन महिलाओं को नीचे उतारकर कार लेकर भाग खड़े हुए थे।
विजय ने पुलिस से छिपाई बात
कार लेकर जब युवक चले गए तब विजय अपने रिश्तेदारों के साथ रतनपुर थाने पहुंचा व लूट की रिपोर्ट लिखाई। रिपोर्ट लिखाते वक्त कार लुटने की असली वजह पुलिस को भी नहीं बताई। विजय ने पुलिस को बताया कि वह तीन महिलाओं के साथ बिल्हा से लौट रहा था। रात तकरीबन 3:35 बजे रतनपुर में एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए स्विफ्ट डिजायर कार रोकी। तभी अचानक एक सफेद रंग का क्रेटा और एक हरे रंग की अर्टिगा कार वहां आकर रुकी। उनमें से चार युवक उतरे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उसकी कार, तीन मोबाइल और करीब 8 हजार रुपए नकद लूटकर अंबिकापुर की ओर फरार हो गए।
रतनपुर थाने से जानकारी मिलने के बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम गठित की गई। टीम ने चारों आरोपियों (विद्यादास महंत (43), रामसुंदर (32) निवासी कोरिया, राजीव सिंह (37) निवासी बैकुंठपुर व गुलशन कुजूर (47) निवासी चरचा कॉलरी) को सरगुजा और कोरिया से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया।