CG Crime News: दिनदहाड़े लूट: पेट्रोल पंप कर्मी को झांसे में लिया और काउंटर से रुपये निकालकर भाग खड़ा हुआ..

CG Crime News: छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई है।

Update: 2026-02-03 11:20 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

3 February 2026|रायगढ। छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई है। पेट्रोल पंप को झांसे में लेकर आरोपी ने काउंटर से ढाई लाख रुपये निकाला और स्कूटी में सवार होकर भाग खड़ा हुआ। लुटेरे की करतूत पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरे की तलाश कर रही है।

रायगढ़ जिले के खरसिया इलाके में संचालित एक पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े सवा 2 लाख रुपए लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से पंप कर्मचारी को काउंटर से दूर लेकर गया और फिर कैश काउंटर में रखे कैश बटोरकर फरार हो गया। पूरी वारदात पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो चुकी है।

ग्राम नवापारा निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व भाजपा नेता रविन्द्र गबेल का बरगढ़ के पास एनएच-49 पर पेट्रोल पंप है। रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पहुंचा। पंप के कर्मचारी राजेश साहू से कहा कि रात में गलती से फोन-पे से रूपये भेजे थे, उसे वापस चाहिए। जब कर्मचारी ने ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड देखा तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला।तब आरोपी ने बहाने से उसे अपने साथ रोड किनारे खड़ी गाड़ी तक चलने को कहा। आरोपी युवक के झांसे मे आकर पंप कर्मी उसके साथ स्कूटी में बैठकर सड़क तक गया। सड़क पर पंप कर्मी को उतार कर आरोपी युवक सीधे पंप पहुंचा और काउंटर में रखे कैश को बटोरकर भाग खड़ा हुआ। कैश काउंटर में 2 लाख 18 हजार रुपये की जानकारी पुलिस को दी है।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद एक महिला कर्मचारी ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार में स्कूटी लेकर भाग निकला। घटना से पेट्रोल पंप के कर्मचारी सन्न रह गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को काउंटर से कैश निकालते और मौके से निकलते साफ देखा जा सकता है। पेट्रोल पंप संचालक रविन्द्र गबेल ने बताया कि आरोपी की उम्र तकरीबन 45–47 वर्ष के बीच है। खरसिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पतासाजी कर रही है।

Tags:    

Similar News