CG Collector - SP Conference 2025: कलेक्टर - एसपी - डीएफओ कॉन्फ्रेंस का शेड्यूल हुआ एक दिन कम, आज ही खत्म हो जाएगी कांफ्रेंस

CG Collector - SP Conference 2025: रविवार 12 अक्टूबर से शुरू हुए कलेक्टर एसपी और डीएफओ कॉन्फ्रेंस का समापन आज सोमवार को ही हो जाएगा। पहले यह 12 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक होना था। पर अब एक दिन इसका शेड्यूल कम कर दिया गया है।

Update: 2025-10-13 05:13 GMT

CG Collector - SP Conference 2025: रायपुर। रविवार 12 अक्टूबर से शुरू हुए कलेक्टर एसपी और डीएफओ कॉन्फ्रेंस का समापन आज सोमवार को ही हो जाएगा। पहले यह 12 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक होना था। पर अब एक दिन इसका शेड्यूल कम कर दिया गया है। आज कलेक्टर एसपी और डीएफओ से मुख्यमंत्री के द्वारा सुशासन संवाद के बाद कॉन्फ्रेंस का समापन हो जाएगा। पहले इसका समापन 14 अक्टूबर को होना था।

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन 12 अक्टूबर रविवार को 9 घंटे से भी अधिक समय तक कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा मुख्यमंत्री साय ने की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाएं एवं विभागों की जिलावार समीक्षा की। कृषक पंजीयन से लेकर धान खरीदी और स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कुछ कलेक्टरों को फटकार मिली वहीं कुछ को तारीफ भी मिली। मुख्यमंत्री ने सुबह 7:00 बजे से उठकर नगरीय निकाय के वार्डों का निरीक्षण करने, धान खरीदी में कोताही नहीं बरतने, स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखना जैसे निर्देश दिए।

आज सोमवार 13 अक्टूबर को कलेक्टर,एसपी डीएफओ के कामकाज की समीक्षा बैठक सीएम साय लेंगे। आज सुबह 10:30 से दोपहर 1 बजे तक एसपी और कलेक्टरों की संयुक्त कांफ्रेंस होगी। दोपहर एक से दो बजे तक एक घंटे के लंच ब्रेक के बाद दो बजे से चार बजे तक मुख्यमंत्री सभी कलेक्टरों और डीएफओ से संवाद करेंगे। यहां यह देखने योग्य है कि सबसे अधिक बार समीक्षा और इंटरेक्शन कलेक्टरों के साथ ही मुख्यमंत्री का होगा। रविवार को प्रदेश के कलेक्टर मुख्यमंत्री की समीक्षा में रहे। फिर सोमवार को भी तीनों शिफ्टों में कलेक्टर मुख्यमंत्री की समीक्षा में रहेंगे। एसपी की जब समीक्षा मुख्यमंत्री करेंगे तब भी कलेक्टर एसपी की संयुक्त समीक्षा होगी। फिर डीएफओ से संवाद के समय कलेक्टर उपस्थित रहेंगे।

तीसरे पाली में 4.15 से सात बजे तक सुशासन संवाद का आयोजन होगा। इस सुशासन संवाद में प्रदेश के सभी कलेक्टर, एसपी,डीएफओ,सीईओ,और सचिव शामिल होंगे। सभी को एक साथ मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन लाने के संबंध में संबोधित करेंगे। सुशासन संवाद के साथ ही कलेक्टर एसपी डीएफओ कॉन्फ्रेंस का समापन हो जाएगा। जिसके चलते तीन दिनों का शेड्यूल दो दिनों में ही सिमट जाएगा।

Tags:    

Similar News