CG BJP News: बगावत पर कार्रवाई! अपनी ही सरकार और मंत्री को घेरना भाजयुमो अध्यक्ष को पड़ सकता है भारी, कड़े एक्शन की तैयारी
CG BJP News: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने ही सरकार को विकास के बहाने घेरना भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को भारी पड़ने लगा है। प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि जारी नोटिस में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की इस कृत्य को प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है। प्रदेश भाजपा के कड़े रूख से इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि भगत की कुर्सी तो जाएगी साथ ही अनुशासहीनता के आरोप में बाहर का रास्ता भी दिखा सकती है।
CG BJP News: रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में विकास के बहाने अपनी ही सरकार और पार्टी के नेताओं व मंत्री को घेरना भारतीय जनता युवा माेर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को सियासीतौर पर भारी पड़ते दिखाई दे रहा है। प्रदेश भाजपा की नारजगी तब बढ़ी जब कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए राज्य सरकार को घेरना शुरू किया। कांग्रेस के इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से कूदने और सरकार को आइना दिखाना, भगत को भारी पड़ने लगा है। प्रदेश भाजपा की राजनीति में यह भी शायद पहली बार ही होगा जब प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के सबसे अहम अनुषांगिक संगठनों में से एक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया गया हो। सत्ता और संगठन के गलियारे में इस बात की चर्चा भी जमकर छिड़ी हुई है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के कड़े रूख से भगत की कुर्सी रहेगी या फिर जाएगी। भगत के राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चा का बाजार सरगर्म है।
क्या है मामला, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नाराजगी क्यों बढ़ी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत की सोशल मीडिया में जरुरत से ज्यादा सक्रियता अब भारी पड़ने लगा है। बीते दिनों DMF का फंड जारी नहीं किए जाने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था। भगत ने गांव के विकास कार्य में डीएमएफ फंड का उपयोग करने की समझाइश सरकार को दी थी। बात यहीं तक रहती तो ठीक थी। भगत ने सरकार को समझाइश देने के बाद खिंचाई भी कर दी। डीएमएफ फंड से गांव के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ में गाना गाकर पैसे की मांग की थी। जाने अनजाने में सरकार की खिंचाई भी कर दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में भगत का यह वीडियो तेज के साथ वायरल हुआ। वीडियाे के तेजी के साथ वायरल होते ही कांग्रेस ने इसका सियासी इस्तेमाल करने की योजना बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राज्य सरकार को घेरना शुरू किया। कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत के वीडियो को जरिया बनाया और इसे बहस का मुद्दा बनाने की कोशिश भी शुरू कर दी। वीडियो के वायरल होने और कांग्रेस द्वारा इसे मुद्दा बनाने की कोशिशों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नाराजगी भी इसी अंदाज में बढ़ी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर महामंत्री रोहरा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को कड़ा पत्र लिखते हुए सात दिनों के भीतर नोटिस का जवाब पेश करने का निर्देश दिया है।
नोटिस में इस तरह की सख्त चेतावनी
प्रदेश महामंत्री रोहरा द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को जारी नोटिस की भाषा भी बेहद सख्त है। नोटिस में लिखा है कि सोशल मीडिया में आपके द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है आपका यह कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता के श्रेणी में आता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आपको अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है । अतः इस नोटिस मिलने के सात दिवस के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें कि क्यों न आपके विरूद्ध पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की कार्यवाही की जाये।
इस पोस्ट ने बढ़ाई नाराजगी
युवा माेर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कुछ इस तरह लिखा... जल,जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है पर नजर नहीं आ रहा। विकास के कार्य भी नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा सबसे पहले भगत ने डीएमएफ को मुद्दा बनाया था। उनके इस तरह के रवैये को लेकर सत्ता और संगठन के दिग्गज नाराज बताए जा रहे हैं।
भगत की छुट्टी तय
रवि भगत के इस रवैये को लेकर सत्ता और संगठन में बैठे दिग्गज नेताओं की नाराजगी लगातार बढ़ती ही जा रही है। चर्चा इस बात की भी है कि हाल के दिनों में संगठन स्तर पर हुई महत्वपूर्ण बैठकों से भी भगत को दूर रखा गया है। महत्वपूर्ण बैठकों में उनको नहीं बुलाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी नोटिस को लेकर यह भी चर्चा है कि सात दिनों के बाद भगत की संगठन और पार्टी दोनों से छुट्टी कर दी जाएगी।
इनको भी दी जानकारी
. किरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
.अजय जम्वाल क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
. पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन)
. जिलाध्यक्ष रायगढ़