CG Big Naxal Operation: बड़े ऑपरेशन से घबराए नक्सली, फिर पर्चा जारी कर अभियान को रोकने की अपील की...जानिए क्या कुछ लिखा पत्र में...

CG Big Naxal Operation: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बाॅर्डर पर अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन जारी है। पिछले चार दिनों से ऑपरेशन शुरू है। इस अभियान में 10 हजार सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर रखा है। जवानों की कार्रवाई से घबराए नक्सलियों ने एक बार फिर पत्र जारी कर शांति वार्ता की अपील की है।

Update: 2025-04-25 11:28 GMT

Naxal 

CG Big Naxal Operation: रायपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बाॅर्डर पर चले रहे सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन के बीच एक बार फिर से नक्सल संगठन ने शांति वार्ता की अपील की है। दहशत में आए नक्सलियों ने सरकार से ऑपरेशन को तत्काल रोकने की मांग की है। इस ऑपरेशन में नक्सलियों के टाॅप लीडर्स भी घिरे हुये हैं।

नक्सल संगठन के उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो प्रभारी रूपेश ने प्रेस नोट जारी कर शांति वार्ता की अपील की है। नोट में लिखा है कि...

सभी लोग चाहते हैं समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो। शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है। हमारी पार्टी के केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता को लेकर पत्र जारी किये थे। विश्वास की  कमी को दूर करने के लिए हमारे तरफ से लगातार प्रयास जारी है। लेकिन सरकार की मंशा अलग दिख रही है।

शांति वार्ता के जरिए समस्या हल होने की संभावना रहने के बावजूद, हिंसा का प्रयोग से समस्या का समाधान के लिए प्रयास की जा रही है। इसी का नतीजा है बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर एक बड़ा सैन्य अभियान को लांच किया गया। इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए, बलों को वापस लेना चाहिए।

नक्सल संगठन प्रभारी रूपेश ने कहा कि हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वार्ता के जरिए समस्या का समाधान का रास्ता अपनाये, अनुकूल माहौल बनाये। इस रास्ते से सकारात्मक नतीजा निकलेंगे। नीचे पढ़ें जारी पत्र...



 


Tags:    

Similar News