budget 2026: आम बजट: छत्तीसगढ़ को बजट से बड़ी उम्मीद, देश के नक्शे पर छाएगा बस्तर और सरगुजा का पर्यटन स्थल

budget 2026: पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट से छत्तीसगढ़ के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जगी है

Update: 2026-02-01 09:44 GMT

रायपुर। रविवार 1 फरवरी, 2026 पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट से छत्तीसगढ़ के लिए कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों और विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जगी है। बजट खासतौर पर छत्तीसगढ़ र की युवा शक्ति, कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य पर फोकस है। देश के नक्शे पर बस्तर और सरगुजा के पर्यटन स्थल छाएंगे। केंद्रीय बजट में पर्यटन स्थलों के लिए 10 गाइड को प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल भी शामिल होंगे। पर्यटन के जरिए कौशल विकास से लेकर पर्यटन स्थल से जुड़े ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

बजट से छत्तीसगढ़ की बढ़ी उम्मीद

शिक्षा और कौशल विकास

गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना: केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास (Girls Hostels) खोलने की घोषणा की है, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले की छात्राओं को मिलेगा।

कौशल विकास: 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 10 हजार गाइड्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा जैसे पर्यटन क्षेत्रों को इस योजना के तहत लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य सेवाएं

सस्ती दवाइयां: कैंसर के इलाज के लिए 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे राज्य के मरीजों के लिए इलाज सस्ता होगा।

आयुर्वेद कॉलेज: देश में 3 नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

फार्मास्युटिकल संस्थान: 3 नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई है।

रेलवे और कनेक्टिविटी

ऐतिहासिक रेल बजट: छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे बजट में भारी बढ़ोतरी जारी रखी गई है। राज्य में खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा (278 किमी) और रावघाट-जगदलपुर (140 किमी) जैसी महत्वपूर्ण रेल लाइनों के काम में तेजी लाने के लिए पर्याप्त फंड दिया गया है।

अमृत स्टेशन योजना: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित राज्य के 32 स्टेशनों के कायाकल्प का कार्य अगले वित्तीय वर्ष में और गति पकड़ेगा।

कृषि और ग्रामीण विकास

बहुभाषी एआई टूल: किसानों के लिए 'भारत-विस्तार' नामक एआई टूल लॉन्च किया गया है, जो छत्तीसगढ़ी और अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा।

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर: राज्य की ग्राम पंचायतों में यूपीआई और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

Tags:    

Similar News