Bilaspur train accident: CG में दो ट्रेन टकराई, यात्रियों से भरी ट्रेन की माल गाड़ी से टक्कर, 8 की मौत, 1 दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, रेस्क्यू जारी
Bilaspur train accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया। दो ट्रेन आपस में टकरा गई। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू को लेकर बिलासपुर कलेक्टर से जानकारी ली। बिलासपुर ट्रेन हादसा में बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में लोको पायलट की भी मौत हो गई हैं। फिलहल अभी 8 लोगों के मौत की पुष्टि हुई हैं।
Bilaspur train accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलसापुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन की टक्कर माल गाड़ी से हो गई। हादसे में पैसेंजर ट्रेन के तीन डब्बे प्रभावित हुये हैं।
इसी बीच बिलासपुर ट्रेन हादसा में बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में लोको पायलट की भी मौत हो गई हैं। फिलहल अभी 8 लोगों के मौत की पुष्टि हुई हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे में 1 दर्जन घायल हो गये। मौके पर पुलिस और रेलवे की टीम पहुंची है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन नंबरों पर काॅल करके यात्रियों की जानकारी ले सकते हैं। कोरबा के लिए 7869953330, बिलासपुर-7777857335, 7869953330, चांपा –8085956528 रायगढ़–9752485600, पेंड्रा रोड – 8294730162 है।
हादसे को लेकर खबर यह है कि 8 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना बिलसापुर के लालखदान की है। मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू को लेकर बिलासपुर कलेक्टर से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर कहा कि...
मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी दी कि रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके परिजनों को इस दुखद समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को 5 लाख तथा घायलों को 50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं निःशुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्यों को तेज़ी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। कलेक्टर ने मीडिया से चर्चा में बताया कि 8 लोगों के शव को बरामद कर लिया गया है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। रेस्क्यू अभी भी जारी है।
नीचे देखें वीडियो...
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे की टीम, कलेक्टर, आईजी और एसपी पहुंचे हैं। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कोरबा पैसेंजर ट्रेन आज यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान बिलासपुर-कटनी सेक्शन में एक ही पटरी पर आगे चल रही माल गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पैसेंजर ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से नीचे उतर गये। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन के डब्बे इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। यह हादसा बिलासपुर के लाल खदान के पास हुआ है।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई। रेलवे प्रशासन और मेडिकल यूनिट मौके पर पहुंची है और घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में सिग्नल सिस्टम को भी भारी नुकसान हुआ है। रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की और आ रही थी।