Bilaspur News: पूर्व महापौर व वर्तमान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वाणी राव हुई भाजपा में शामिल

Bilaspur News: पूर्व महापौर व वर्तमान महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वाणीराव ने आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। कांग्रेस की टिकट पर 2013 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

Update: 2024-04-04 14:55 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वाणीराव ने आज कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वे भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने रायपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। ज्ञातव्य है कि 2 दिन पहले ही प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

बता दे कि वाणी राव राष्ट्रीय महिला कांग्रेस में पदाधिकारी रहने के साथ ही 2009 से 2014 तक बिलासपुर नगर निगम की महापौर रही थी। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में अमर अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। जिसमें उन्हें भाजपा के अमर अग्रवाल के हाथों 15559 वोटो से शिकस्त मिली थी। नवंबर 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था। विधानसभा चुनाव 2018 के बाद फिर से कांग्रेस में आ गई थी।

2 दिन पहले बेलतरा क्षेत्र में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल नहीं होने पर उनके कांग्रेस और भाजपा में ज्वाइन करने की अटकले थी।

आज रायपुर में रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों के साथ ही लोक कलाकारों सहित 500 से अधिक लोगों ने भाजपा ज्वाइन किया है। बिल्डर बृजेश साहू ने भी कांग्रेस और भाजपा ज्वाइन किया है।

Tags:    

Similar News