Bilaspur News: देहव्यापार का भंडाफोड़, दूसरे राज्यों से बुलाई गई थी कॉल गर्ल, पुलिस ने मारा छापा तो नजारा देख रह गई हैरान

Bilaspur News: सेक्स रैकेट के लिए बाहर से आई 8 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Update: 2024-10-08 14:22 GMT

Bilaspur News: बिलासपुर। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बिलासपुर में सेक्स रैकेट चलाने के लिए अन्य प्रदेशों से कॉल गर्ल बुलाई गई थी। किराए के मकान में रखकर देह व्यापार का संचालन होता था। पुलिस ने 8 कॉल गर्ल और दलाल को पकड़ा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में स्थित गुलाबनगर में एक किराए के मकान में संदिग्ध लोगों का आना जाना था। पिछले कुछ दिनों से यहां बाहर की लड़कियां आकर रुकी हुई थी। मोहल्ले वालों के अनुसार यहां संदिग्ध गतिविधियां चलती थी। देर रात महंगी गाड़ियां आकर घर के बाहर रुकती थी और कुछ घंटे रुक कर चली जाती थी। माहौल खराब होने पर मोहल्ले वासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने पहले मामले का वेरिफिकेशन करवाया। मामला सहीं पाए जाने पर आज सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान मे छापा मारा। छापे के दौरान दोपहर होने के चलते ग्राहक तो नहीं मिला पर 8 लड़कियां और एक आदमी संदिग्ध हालत में मिला। सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने खुद को दलाल बताया और 8 लड़कियों को देहव्यपार के लिए लाने की बात कबूल किया। साथ ही आरोपी ने पुलिस को बताया कि लड़कियों को अन्य राज्यों से मोटी रकम के लालच में बिलासपुर बुलाया था और किराए के मकान में ठहराया था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। नीचे देखें वीडियो...

Full View



Tags:    

Similar News