Bilaspur News: CG महिला डॉक्टर खुदकुशी मामला, पति के दोस्त जिम ट्रेनर से अफेयर! फिर ब्रेकअप के बाद फंदे पर मिली लाश...

Bilaspur News: 11 मार्च को जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर पूजा चौरसिया ने बाबाजी कॉलोनी अपने मायके में सुसाइड कर लिया था। पूजा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया था।

Update: 2024-04-09 14:19 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लेडी डॉक्टर की आत्महत्या मामले में जिम ट्रेनर सूरज पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतिका डॉक्टर का जिम ट्रेनर से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच मारपीट के बाद हुए ब्रेकअप से महिला परेशान थी और फिर उसने आत्महत्या कर ली। बिलासपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी सूरज पांडेय ने प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, 11 मार्च को जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर पूजा चौरसिया ने बाबाजी कॉलोनी अपने मायके में सुसाइड कर लिया था। पूजा का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया था। परिजनों ने बेटी की मौत का आरोप डॉक्टर पति अनिकेत कौशिक पर लगाया था। घर वालों ने आरोप लगाया था कि पति से शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच विवेचना में पता चला कि महिला डॉक्टर का पति के दोस्त जिम ट्रेनर व प्रोपर्टी डीलर सूरज पांडेय से दोस्ती थी।

घटना वाले दिन 17 बार कॉल 

दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था। पुलिस को ये भी पता चला कि दोनों के बीच पिछले दिनों विवाद हुआ था और मारपीट भी। इसके बाद से सूरज ने पूजा से बातचीत करना बंद कर दिया था। पुलिस जाँच में ये भी पता चला है कि सूरज आगे पूजा से रिश्ता रखना नहीं चाहता था। आत्महत्या वाले दिन पूजा ने फोन पर करीब 17 कॉल सूरज को किये थे। इस बीच पूजा ने अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड वाले दिन फंदे से शव को सूरज ने ही निकाला था। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृतिका के शरीर में चोट के निशानों का जिक्र भी पुलिस से किया था।

जांच में आये बिंदुओं के आधार पर बिलासपुर पुलिस ने सूरज की तलाश कर उसे पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ सिरगिट्टी थाना में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सूरज पांडेय को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News