Bilaspur News: बार से निकली छात्रा का अपहरण, बेल्ट से पिटाई और दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा...

Bilaspur News: छात्रा का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Update: 2025-05-22 09:15 GMT

CG Crime News 

Bilaspur News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छात्रा का अपहरण कर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साथी आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र में रहतने वाली पीड़िता ने अपहरण कर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के दौरान उसकी जान पहचान बिर्रा निवासी ओमप्रकाश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा को 6 अक्टूबर 2023 को पुराना बस स्टैंड स्थित एक होटल में ले गया। यहां पर उसने शारीरिक संबंध बनाया। ऐसे ही आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता जब भी शादी करने को कहती तो आरोपी गुस्सा होकर मारपीट करने लगता था।

आरोपी की हरकत से परेशान होकर पीड़ित छात्रा ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था। इसी बीच 19 मई 2025 को छात्रा अपने दोस्तों के साथ बार गई थी। बार से निकलने के दौरान आरोपी ओम प्रकाश मिल गया। आरोपी अपने दोस्त के साथ जबरन छात्रा को अपने बाइक में बैठाकर मंगला स्थित घर में ले गया। यहां पर बंधक बनाकर बेल्ट ये पीटा और छात्रा से जबरन दुष्कर्म भी किया। फिर घटना के दूसरे दिन सुबह 7 बजे छात्रा को उसके हाॅस्टल के पास छोड़कर फरार हो गया।

पीड़िता जैसे तैसे सरकंडा थाने पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। चूंकि छात्रा के साथ दुष्कर्म सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ था। इसलिए सरकंडा पुलिस ने केस डायरी सिविल लाइन पुलिस को सौंपी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया और आरोपी ओमप्रकाश कश्यप को गिरफ्तार किया। आरोपी का एक अन्य साथी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News