सरकारी कार्यालयों के बकाया बिजली बिल वसूली के लिए चलेगा अभियान, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के MD ने जारी किया फरमान

CSEB CG News: बकाया वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

Update: 2026-03-08 12:32 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायपुर।8 मार्च 2026| बकाया वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी भीम सिंह कंवर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अफसरों की मीटिंग लेकर सरकारी कार्यालयों के बकाया बिजली बिल वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का फरमान जारी किया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाने का फरमान जारी किया है।

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर बकाया वसूली के संबंध में दिशा निर्देश दिए। MD ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिला एवं कंपनी के संभागीय कार्यालयवार शासकीय कार्यालयों के बकाया संबंधी जानकारी एकत्र कर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा पूरा करें।

अवैध कनेक्शन लेने वाले घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं की होगी पड़ताल

अवैध कनेक्शन लेने वाले घरेलू एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान चला कर बकाया राशि की वसूली की जाए।

कृषि पंपों को बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से हो

वर्तमान में रबी फसल के लिए कृषि सिंचाई पंप की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए संवेदनशीलता से इन मामलों में निर्णय लेने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि कृषि पंपों को बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से होती रहे इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कैपेसिटर बैंक लगाए जाएं एवं सभी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मेंटेनेंस पर फोकस

बढ़ती गर्मी के साथ ही विद्युत मांग में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए मैदानी अमले द्वारा प्राथमिकता से रखरखाव सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यपालक निदेशक राजस्व सहदेव ठाकुर, कार्यपालक निदेशक संचारण एवं संधारण जेएस नेताम समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य अभियंता शामिल हुए।

Tags:    

Similar News