VIDEO: कुरकुट नाला के पास हाईवा और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले दोनों वाहन, ड्राइवर जिंदा जल गए

CG Road accident: छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए।

Update: 2026-03-01 08:53 GMT

इमेज सोर्स- NPG News

रायगढ़। 1 March 2026|छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

दोनों वाहनों के चालकों की केबिन के भीतर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां पलक झपकते ही आग के गोले में तब्दील हो गईं और ड्राइवरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोग भी चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर पाए और देखते ही देखते दोनों चालक आग की भेंट चढ़ गए।


Tags:    

Similar News