Bijapur IED Blast: IED ब्लास्ट में एक जवान घायल: अस्पताल में कराया गया भर्ती, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी टीम, तभी....

IED Blast Me Jawan Ghayal: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए IED में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2025-10-13 08:13 GMT

Bijapur IED Blast

IED Blast Me Jawan Ghayal: बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए IED में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम भोपालपटनम थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जिसे तुरंत ही सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया और घायल जवान को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

सुरक्षाबलों ने तेज की सर्चिंग अभियान 

भोपालपटनम थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। वहीं इस मामले में सुरक्षाबलों का कहना है कि    सोमवार सुबह टीम भोपालपटनम थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों के लगाए IED में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दो दिन पहले भी हुआ था IED ब्लास्ट

बता दें कि इससे पहले 11 अक्टूबर को उसूर थाना क्षेत्र में भी IED ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया था। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह FOB पुजारी कांकेर कैंप से सुरक्षाबलों की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। टीम जब जंगल के अंदर गश्त कर रही थी, तभी नक्सलियों की ओर से लगाए IED में ब्लास्ट हो गया और इसकी चपेट में कोरबा 206 का जवान आ गया। जवान को मामूली चोट आई थी, जिसके बाद उसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था। 

सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को किया था गिरफ्तार

वहीं इससे पहले बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षाबलों ने रविवार को 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। जिनमें से तीन नक्सली पर इनाम भी घोषित था। बताया जा रहा है कि DRG, CRPF और स्थानीय पुलिस की टीम रविवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, तभी बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली गांव के पास सुरक्षाबलों 8 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक नक्सली कोसा सोदी पर 2 लाख का इनाम घोषित था। वहीं दो नक्सली पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। 

Tags:    

Similar News