बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, CM विष्णुदेव ने व्यक्त की शोक संवेदना

Bihar Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi:

Update: 2024-05-14 02:47 GMT

रायपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा...

"बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।_

प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।"

मालूम हो कि सुशील मोदी को बीते छह महीने से उपचार चल रहा था, उन्हें कैंसर था। खुद को कैंसर होने की जानकारी उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में 3 अप्रैल को दी थी। उनके निधन की जानकारी बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। सुशील कुमार मोदी का जन्म 5 जनवरी 1952 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।

Tags:    

Similar News