Bastar Loksabha Chunav 2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर संसदीय सीट पर गेम चेंजर बनेंगी महिलाएं

Bastar Loksabha Chunav 2024: बस्तर से 65 प्रतिशत से ज्यादा महिला वोटर अपने घरों से न सिर्फ निकलती हैं, बल्कि मतदान केंद्र पर जाकर वोट भी करती हैं। बस्तर की ये महिला वोटर्स ही बस्तर का सांसद तय करती हैं। दरअसल, चुनाव आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो साल-दर-साल पुरुष के मुकाबले महिला वोटर्स ने ज्यादा मतदान किया। जाहिर है कि बस्तर की तस्वीर अब बदल चुकी है और बस्तर की तस्वीर बदलने में महिलाओं की सबसे अहम भूमिका है।

Update: 2024-04-08 08:27 GMT

Bastar Loksabha Chunav 2024: पहले चरण में 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में भी मतदान होगा। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बस्तर लोकसभा सीट का एक महत्व यह भी है कि यहां शुरू से ही महिला वोटर का दबदबा रहा है। महिलाओं का वोट निर्णायक होता है और उनके मतों का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में यह कयास लगाया जा सकता है कि इस बार के चुनाव में, महिलाओं का अंश और उनका भागदान और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। बता दें प्रदेश के इस सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच महत्वपूर्ण दंगल होता रहा है। साल 1952 से लेकर अब तक की रिपोर्ट के अनुसार, यहां के वोटर्स ने कभी नीडल, कभी क्षेत्रीय दलों को और कभी राष्ट्रीय पार्टियों को भी समर्थन दिया है। वहीं 1971 से लेकर 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव की रिपोर्ट में देखा जाए तो नक्सल प्रभावित बस्तर में माओवादियों की धमकी के बावजूद वोटरों में उत्साह दिखा है। हर बार मतदाताओं की संख्या बढ़ रही है।

साल-दर-साल ऐसे घटती-बढ़तीं रहीं महिला वोटर्स

साल 1971 में जहां कुल मतदान में महिला वोटर्स के मतदान का प्रतिशत सिर्फ 38.1 फीसदी था। उस साल 243787 महिला वोटरों की संख्या थी, जिसमें 92655 महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसके बाद 1977 में और भी कम होकर 31.18 फीसदी रह गया। इसके बाद लगातार महिला मतदान का प्रतिशत गिरता ही गया। 1980 में 24 फीसदी, 1984 में 28.99 फीसदी, 1989 में 23.23 और 1991 में अब तक का सबसे कम सिर्फ 16 फीसदी वोटिंग महिलाओं ने की। इसके बाद 1996 से लगातार महिलाओं के मतदान का प्रतिशत साल दर साल बढ़ता गया। 1996 में 36.74 फीसदी, 1998 में 33.21 फीसदी, 1999 में 29.16 फीसदी, 2004 में 34.79 फीसदी, 2009 में 42.92 फीसदी, 2014 में 57.68 फीसदी और 2019 में 65.1 फीसदी रिकार्ड महिलाओं ने वोटिंग की।

साल 

1971

1977 

1980

1984 

1989 

1991 

1996 

1998 

1999 

2004 

2009 

2014 

2019 

पुरुष 

235262

243581 

 249145 

288776 

372029 

376975 

456828 

458946 

472755 

507521

583406 

632842 

663409

कुल मतदान 

 139271

134023

125682 

151351

173354 

143148

251122 

228028 

235159

 265351 

302915

386189 

 444689 

प्रतिशत 

59.2 

 55.02 

50.45

52.41 

46.6 

 37.97

54.97 

49.69 

 49.74 

52.28 

 51.92 

61.02

67.03 

महिला मतदाता

243787 

251924 

256671 

301754

379267 

383930

466580 

472422 

481650 

531921 

609710 

665241 

715672 

महिला मतदान

92655  

78544

62511 

 87492 

88106

 63886

171419 

156907 

140445

185066

261714

383710

465274 

वोट प्रतिशत (महिला)

38.01

 31.18

24.35

28.99 

 23.23 

 16.64

36.74

33.21 

 29.16

34.79

 42.92 

 57.68

65.01 

इसलिए बढ़ रहा वोट परसेंट

पहले की अपेक्षा देखें तो वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा है। दरअसल प्रशासन ने बस्तर में मतदाताओं को मतदान करने जागरूक करने स्वीप कार्यक्रम चलाया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का ही असर माना जा रहा है कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि जिले में मतदाता केंद्र बढ़ने की वजह से भी मतदान का प्रतिशत बढ़ रहे है। बता दें मतदाता केंद्र दूर होने की वजह से नक्सलियों के डर से आम नागरिक वोट डालने नहीं जा पाते थे। जिन्हें मतदाता केंद्र बढ़ने के कारण मतदान करने में सविधा हो रही है।

साल 

1971 

1977 

1980 

1984 

1989 

1991 

1996 

1998

1999 

2004 

2009 

2014 

2019 

पुरुष मतदाता 

235262 

243581 

249145 

288776 

372029 

376975 

456828 

 458946 

472755 

507521

583406 

632842 

663409

महिला मतदाता 

243787 

251924 

256671 

301754 

379267 

383930 

466580 

472422 

481650 

 531921

609710 

665241

 715672 

मतदाता लिंग अनुपात

1036

1034

1030

1045

1019

1018

1021

1029

1019

1048

1045 

 1051

1079


1 लाख 54 हजार नए मतदाता

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा और 6 जिले शामिल हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 14 लाख 66 हजार 337 है। जिनमें इस बार 1 लाख 54 हजार नए मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 68 हजार 88 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 197 है। वहीं थर्ड जेंडर के 52 मतदाता हैं। बस्तर में 18 से 19 साल की उम्र के 46 हजार 777 मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 1957 है। जिनमें 234 मतदान केंद्रों को शिफ्ट किया गया है। 97 संगवारी मतदान केंद्र महिला मतदान टीम संचालित करेगी। साथ ही साथ 8 दिव्यांग मतदान केंद्र और 31 युवा मतदान केंद्र हैं।

फैक्ट फाइल

बस्तर लोकसभा क्षेत्र

8 विधानसभा सीटें शामिल: जगदलपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।

लोकसभा सीट पर कुल मतदाता: 14,66,337

महिला मतदाता : 768088

पुरुष मतदाता : 698197

थर्ड जेंडर मतदाता : 52

पोलिंग बूथ : 1957

संगवारी मतदान केंद्र : 97


Tags:    

Similar News