बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां, सामान जलकर ख़ाक

Balodabazar Tehsil Office Fire: शुक्रवार सुबह बलौदाबाजार तहसील कार्यालय में अचानक आग लग गयी. आग पर समय रहते काबू पा लिया गया. लेकिन फर्नीचर समेत कई सामान जलाकर ख़ाक हो गए. हालांकि दस्तावेज सुरक्षित हैं.

Update: 2026-03-06 05:26 GMT

इमेज- AI जनरेटेड 

बलौदाबाजार: 6 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी सामने आ रही है. शुक्रवार सुबह अचानक तहसील कार्यालय में भीषण आग (Balodabazar Tehsil Office Fire) लग गयी. आगजनी के बाद अफरा तफरी मच गयी. हालाँकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. 

तहसील कार्यालय में लगी आग 

घटना बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय की है. हादसा सुबह करीब 5:30 बजे की है. शुक्रवार सुबह अचानक एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में आग लग गयी. उस समय ऑफिस में कर्मचारी नहीं थे. आग धीरे धीरे तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गयी. 

आग कैसे बुझी 

तहसील ऑफिस से आग की लपटें और धुआं उठते देखा  स्थानीय लोगों को पता चला इसकी सूचना जिसला प्रशासन और दमकल विभाग की टीम को दी गयी. सूचना के बाद अधिकारी व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया. साथ ही स्थनीय लोगों की मदद से दस्तावेजों और राजस्व रीकॉर्ड को बाहर निकाला गया.

क्या - क्या जल गया 

घंटों बाद कड़ी मशक्कत से आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन ऑफिस के चेयर- फर्नीचर जल गए. हालाँकि जरूरी डाक्यूमेंट्स को बचा लिया गया है. फ़िलहाल अभी कितने का नुक्सान हुआ है इसकी जानकारी नहीं है.

तहसील ऑफिस में आग कैसे लगी

आग किस वजह से लगी है अभी इसका पता नहीं चल सका है. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. जाँच के बाद ही आग लगने का कारण सामने आएगा.



Tags:    

Similar News