Balodabazar News: बीमार बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, घर घुसकर दो आरोपियों ने बनाया हवस का शिकार...
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ही मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
Balodabazar News: बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीमार बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने कबूल किया है कि एक आरोपी ने दुष्कर्म किया और दूसरे आरोपी ने उसका साथ दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पकड़े गए आरोपी का नाम श्याम यादव और मोहन पंजवानी है। शिकायत के 2 घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
जानिए घटना
दरअसल, शिकायतकर्ता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 6 फ़रवरी 2026 को दोपहर 2 बजे आरोपियों द्वारा एक बीमार अशक्त वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही इस दौरान उपस्थित एक आरोपी ऐसा गलत काम करने में संरक्षण देते हुए वहां पर खड़ा था। प्रार्थिया के वहां आने पर दोनों आरोपी उसे देखकर तत्काल वहां से भाग गए। इस रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 105/2026 धारा 64(2)(k),332(b) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दो आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करना व दूसरे आरोपी द्वारा इस गलत काम में संलिप्त होना स्वीकार किया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों के नाम
1. श्याम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी नयापारा बलौदाबाजार, वर्तमान निवासी डेयरी के पास गैस गोदाम रोड वार्ड नंबर 19 बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. मोहन पंजवानी उम्र 65 वर्ष निवासी डेयरी के पास वार्ड नंबर 19 गैस गोदाम रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली