Balodabazar-Bhatapara: टूटे-फूटे गहने का प्रचार और इनाम देने के नाम पर ठगी, 8 महिला सहित 14 गिरफ्तार....

Balodabazar-Bhatapara: पुलिस ने गिरोह की 8 महिला, 6 पुरूष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख की ज्वेलरी और नगदी जब्त की गई है।

Update: 2024-10-08 15:28 GMT

बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाभोड़ किया है जो टूटे-फूटे गहनों का कंपनी में प्रचार करने और बदले में इनाम देने का लालच देकर ठगी करते थे। पुलिस ने गिरोह की 8 महिला, 6 पुरूष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख की ज्वेलरी और नगदी जब्त की गई है। घटना बलौदाबाजार के लवन थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, चंद्र कुमार वर्मा द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 1 अक्टूबर के दोपहर 12:30 बजे लगभग उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इस दौरान दो महिला घर में आई और बोली कि सोना-चंडी का टूटा हुआ गहना हो तो उसे हमें दे दें, वे लोग उसका फोटो खींचकर अपनी कंपनी से प्रचार करवाएंगे और इसके बदले में गहना वापस कर कंपनी की तरफ से कुछ इनाम भी देंगे। ऐसा बोलने से मेरी पत्नी द्वारा सोना, चांदी के जेवरात तथा चांदी का सिक्का दोनों महिलाओं को दे दी। यह सब सामान लेकर दोनों महिलाएं चली गई, लेकिन गहने वापस करने नहीं आई। बाद में पता चला कि गांव के ही एक अन्य घर में भी कुछ दिन पूर्व महिलाओं द्वारा इसी प्रकार से ठगी कर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे। इस रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 413/2024 धारा 318(4),3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना लवन, साइबर सेल एवं सिटी सर्विलांस की पुलिस टीम द्वारा छानबीन एवं गहन जांच करते हुए गिरोह का पता लगाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता चलने पर तत्काल इस गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा जिले में महिलाओं से सोने चांदी के जेवर ठगी करने की बात स्वीकार किये।

अंतराज्यीय गिरोह द्वारा थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत कुल 6 सिलसिलेवार ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। पुलिस को इस अंतराज्यीय ठगी करने वाले गिरोह के 8 महिला सदस्यों एवं 6 पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपियों से 2,00,000 कीमत मूल्य का सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 10,000 बरामद किया। साथ ही आरोपियों से कुल 22 मोबाइल भी जब्त किया गया। 

Tags:    

Similar News