Balod news: महिला पार्षद की पिटाई, नाराज महिलाओं ने घर से निकाल कर सड़क पर पटका, वीडियो वायरल...

Balod news: दुकान टूटने से नाराज महिलाओं ने महिला पार्षद के घर घुसकर मारपीट करते हुए उन्हें सड़क पर निकाल कर पटक दिया।

Update: 2024-07-13 08:18 GMT

Woman councilor beaten बालोद।  दुकान टूटने से नाराज महिलाओं ने घर घुसकर महिला पार्षद की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने पार्षद को घर से खींचते हुए निकाला और हाइवे पर लाकर पटक दिया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, बालोद जिले के गुरुर में शुक्रवार की सुबह विवादित व्यावसायिक परिसर की 49 दुकानों को प्रशासन व नगर पंचायत की टीम ने बुलडोजर चला दिया। सुबह लोगों के नींद खुलने से पहले ही प्रशासनिक अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और 49 दुकानों को नष्ट कर कर दिया। इस कार्रवाई का विरोध करने विधायक पूर्व विधायक तो पहुंचे थे पर पार्षद नजर नहीं आईं। इसके अलावा व्यवसायिक परिसर के खिलाफ पार्षद हाईकोर्ट भी गईं थीं। जिससे नाराज व्यापारियों की पत्नियों ने महिला पार्षद को घर से निकलकर सड़क पर घसीटा और पटक हाइवे पर पटक दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धक्का देने के पहले एक ट्रक गुजर रहा है जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। नीचे देखें वीडियो...

मालूम हो कि वार्ड चार की पार्षद कुंती सिन्हा ने व्यावसायिक परिषद निर्माण के दौरान हाई कोर्ट जाकर आदेश लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके चलते उन्हें ही तोड़फोड़ का जिम्मेदार मानते हुए आक्रोशित महिलाएं कुंती सिंह के घर पहुंची। कुंती सिंह को घर के अंदर से खींच कर घसीटते हुए सड़क पर निकला और सड़क पर पटक दिया। महिला पार्षद से मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

महिला पार्षद ने मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ गुरुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद कुंती सिन्हा की शिकायत पर चार महिलाओं के खिलाफ धारा 333,296,115(2),351(2),506,3,50 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही हैं।

Tags:    

Similar News