Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: न बारिश, न कोई सिस्टम एक्टिव: बस बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का तापमान, IMD ने की सेहत का ख्याल रखने की अपील
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम कभी ठंडा, तो कभी गर्म बना हुआ है। ऐसे में आपके भी मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आज का मौसम कैसा रहेगा, तो चलिए जानते हैं।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ का मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। एक ओर सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंडी पर रही है, तो वहीं दूसरी ओर दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो अगले कुछ दिनों तक बारिश या फिर मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हो सकती है।
कोई भी सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अभी फिलहाल कोई भी सिनॉप्टिक सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा।
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान
बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। इसके इलावा पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 15.1 से 15.9 डिग्री सेल्सियस, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग का न्यूनतम तापमान 15 से 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का तापमान
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह की कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन फिर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा अगर बात करें अधिकतम तापमान की तो एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहेगा।
सावधानी बरतने की सलाह
बता दें कि अभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह-शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और दोपहर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दिनांक 08.02.2026 से 12.02.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 08.02.2026 to 12.02.2026 #imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/oYUsmbpOT3
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) February 8, 2026