Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: लक्ष्य प्राप्ति की ओर रहेगा इन लोगों का झुकाव; पुराने निवेशो से हो सकता है फायदा, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: आज का यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कर्क,सिंह और मीन राशि के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। आज के दिन किसी नए कार्यों की शुरुआत के लिए बड़ों की अनुमति जरूर लेनी चाहिए। इस राशिफल में सभी राशियों के लिए ग्रह नक्षत्राे का उचित आकलन किया गया है, जानिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 10 November 2025: आज का यह दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कर्क,सिंह और मीन राशि के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना आपको आपकी मंजिल तक ले जाएगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। आज के दिन किसी नए कार्यों की शुरुआत के लिए बड़ों की अनुमति जरूर लेनी चाहिए। इस राशिफल में सभी राशियों के लिए ग्रह नक्षत्राे का उचित आकलन किया गया है, जानिए आज का राशिफल।
Aaj ka Mesh Rashifal - मेष
मेष राशि के लोग आज आर्थिक दृष्टि से काफी संपन्न रहने वाले हैं, मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप से आप पर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग आज प्राप्त होने से आपको कई कामों में आसानी हो सकती है। व्यवसाय में नई संभावनाएं नजर आ रही है, जिसका लाभ आज आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal - वृषभ
वृषभ राशि के लोग आज घर के किसी कार्यों में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है साथ ही संभाल कर कार्य करना आपके लिए सही रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य है आपको चिंतित कर सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज शुभ दिन है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: काल रात्रि की पूजा करें।
Aaj ka Mithun Rashifal - मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कर्मों के शुभ फल देने वाला है। आज आपके पिछले कार्यों के अनुभव नए कार्यों में काम आएंगे। समाज में आपको नेतृत्व करने का विशेष अवसर दिया जाएगा जिससे आपके घर वाले काफी खुश होंगे। जीवन में आ रही कई बाधाएं,आपके अनुशासन और दृढ़ निश्चय से खत्म हो सकती हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
Aaj ka Kark Rashifal - कर्क
आज के दिन किसी पुरानी योजनाओं पर कार्य करने का सही समय है। परिवार में बुजुर्गों की सेवा और उनका ध्यान जरूर रखें। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में विशेष लाभ मिलने वाला है साथ ही एकाग्रता भी बनी रहेगी। यह समय अपनी प्राथमिक कार्यों को महत्व देने का है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
Aaj ka Singh Rashifal - सिंह
सिंह राशि के जातको का आज अपने परिवार में किसी सदस्य से बहस की स्थिति पैदा हो सकती हैं, इसलिए शांत रहें और विवाद से बचें। युवा जातक आज अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं इसलिए किसी के बहकावे में ना आए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज काफी लाभ मिलने वाला है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Kanya Rashifal - कन्या
कन्या राशि के लोग आज खुद के प्रति पॉजिटिव थिंकिंग बनाए रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आज जरूरी है वरना यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा। किसी पुराने बंद पड़े व्यापार को फिर से शुरू करना चाहते हैं तो इस पर सोच विचार किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में लोगों को आज प्रमोशन मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: गायों को फल खिलाएं।
Aaj ka Tula Rashifal - तुला
तुला राशि के लोगो में ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है, जिससे हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी कंपनी में धन निवेश करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर जुटा ले। खान पान में लापरवाही बरतना सही नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal - वृश्चिक
आज के दिन पूरे समय की रूपरेखा बनाकर कार्य करें, क्योंकि यह समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में नुकसान होने पर धैर्य बनाए रखें क्योंकि यह स्थिति केवल कुछ समय के लिए ही रहेगी। आज लव लाइफ में अत्यधिक उम्मीदें है न रखें। परिवार के साथ कहीं धार्मिक जगह में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: संतरा
उपाय: शिव चालीसा मंत्र का जाप करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal - धनु
आज के दिन बीती हुई बातों को भुला देना और जीवन को फिर से शुरू करने का उचित समय है। घर पर पारिवारिक मुद्दों को बार-बार उठाने से रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों में आज आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपको तारीफ के काबिल बना सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: दुर्गा जी की उपासना करें।
Aaj ka Makar Rashifal - मकर
आज का यह दिन आपके जीवन में काफी अच्छे अवसर लेकर आ रहा है। परिवार के लिए खरीददारी करना आज शुभ रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने पर बेझिझक अपनी बात रखें। कार्य क्षेत्र में साथियों के सहयोग से कार्यों में तेजी आएगी। रात के समय भोजन में सलाद को जरूर शामिल करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीबों में अन्न दान करें।
Aaj ka Kumbh Rashifal - कुंभ
आज के दिन आपका व्यक्तित्व निखर कर सामने आएगा, जो लोग आपकी निंदा कर रहे थे वे आज आपकी तारीफ करेंगे। जमीन से संबंधित अटके हुए कार्य आज पूरे होने की संभावना है। विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ की उम्मीदें की जा सकती हैं। बेरोजगार लोगों में नौकरी की तलाश आज पूरी होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
Aaj ka Meen Rashifal - मीन
मीन राशि के जातक आज अपने मन में आनंद और सुकून का अनुभव करेंगे। व्यापार में गंभीरता से कार्य करने पर सफलता और कोई अच्छी डील जरूर प्राप्त होगी। परिवार और कार्य क्षेत्र के बीच समय का बंटवारा जरूर करें, इससे परिवार के लोगों को भी आपका समय मिल पाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से धूल भरी स्थानो से दूर रहना आपके लिए सही है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी पौधे के नीचे दीपक जलाएं।