छत्तीसगढ़ अभियोजन अधिकारी संघ का हुआ चुनाव… राजेश त्रिपाठी बने प्रांताध्यक्ष, माधुरी बांधे उपाध्यक्ष

Update: 2021-08-22 03:41 GMT
रायपुर 22 अगस्त 2021। शनिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी भवन में छत्तीसगढ़ अभियोजन अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस दौरान चुनाव में भारी संख्या में राज्यभर के अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।
चुनाव में प्रांताध्यक्ष के पद पर राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर माधुरी बांधे, महासचिव के पद पर गजेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर राघवेंद्र पांडेय एवं प्रांतीय संगठन एवं प्रचार सचिव के पद पर शुभम् तोमर भारी मतों से निर्वाचित हुए। चुनाव का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी मिथिलेश वर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आकाश शर्मा द्वारा किया गया। निर्वाचन पदाधिकारियों व समर्थकों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
बता दें कि, यह संघ जिला लोक अभियोजन अधिकारी (डी.पी.ओ.) व सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ए.डी.पी.ओ.) का होता है, जो प्रदेश के जिला व तहसील अदालतों में शासन की ओर से पीड़ित पक्ष की पैरवी करते हैं।
Tags:    

Similar News