CG छुट्टी बिग ब्रेकिंग : 20 अगस्त को स्कूलों- सरकारी कार्यालयों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश….राज्य सरकार ने मोहर्रम की छुट्टी में किया बदलाव… पढ़िये जीएडी का आदेश
रायपुर 16 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में मोहर्रम की छुट्टी 19 को नहीं 20 अगस्त को होगी। राज्य सरकार ने इस बाबत संशोधित अवकाश के निर्देश जारी कर दिये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से पूर्व में जारी अवकाश सूची में मोहर्रम की छुट्टी 19 अगस्त को रखी गयी थी, लेकिन अब उस आदेश में संशोधन किया गया है। मोह्रर्रम की छुट्टी अब 20 अगस्त 2021 शुक्रवार होगा।
संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि
मुस्लिम समाज के अधिकृत संगठनों के द्वारा अवगत कराया गया है कि चांद के अनुसान 20 अगस्त को बरोज जुमा मोहर्रम आशूरा पड़ेगा। अतएव राज्य शासन दिनांक 19 अगस्त 2021 दिन गुरूवार के लिए घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मोहर्रम के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित करता है।
आपको बता दें कि इससे पहले मोहर्रम की छुट्टी को लेकर प्रदेश में काफी असमंजस की स्थिति थी। दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी में बदलाव कर लिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस संदर्भ में किसी भी तरह के निर्देश नहीं देख कई कर्मचारी संगठनों ने इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने छुट्टी में बदलाव किया है।