CG ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता ने खुद को मारी गोली : कमरा बंदकर सर में मार ली खुद को गोली…..मौके पर ही हुई मौत…. पुलिस कर रही जांच

Update: 2021-02-28 07:34 GMT

रायपुर 28 फरवरी 2021। उत्तर प्रदेश राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव में कांग्रेस नेता ने रविवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह छत्तीसगढ़ स्थित रायगढ़ में कांग्रेस के जिला सचिव बताए जा रहे हैं। दो दिन पहले ही वह अपने पैतृक गांव छीबों आये थे। घटना की वजह परिवारिक कलह बताई जा रही है।
चित्रकूट के राजापुर थानांतर्गत छीबों गांव में रहने वाले शिवनंदन यादव का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव उर्फ जानकीशरण काफी समय से छत्तीसगढ़ प्रांत के रायगढ़ में रह रहे थे। वह काफी समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वह रायगढ़ कांग्रेस जिला सचिव के पद पर थे। दो दिन पहले वह अपने पैतृक गांव परिवार के पास आए थे। रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कमरे के अंदर थे, जबकि पिता और मां खेत पर गए थे। उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थीं। इस बीच कमरे के अंदर महेंद्र ने तमंचे से कनपटी के नीचे खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी भागते हुए कमरे में पहुंची तो पति को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखकर चीख पुकार मचाने लगी। घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और कुछ देर में खेत से पिता व मां भी आ गए। सूचना पर गांव आई पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस की पूछताछ में पिता शिवनंदन यादव ने बताया कि बेटा महेंद्र यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के रायगढ़ जिला में कांग्रेस के जिला सचिव थे। वह अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। फिलहाल परिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

Tags:    

Similar News