CG-प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिली : एक ही पेड़ में अगल-बगल लटकी मिली दोनों की लाश…. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच….
गरियाबंद 21 जून 2021। शादीशुदा प्रेमी-प्रमिका ने एक ही पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गरियाबंद के कोदोहरदी गांव की है। युवक का नाम कामता है, जबकि लड़की का नाम एनु ध्रुव बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी कामता शादी शुदा है और तीन बच्चों का पिता है। वहीं लड़की की शादी नहीं हुई है। रविवार की दोपहर दोनों की लाश एक पेड़ पर टंगी मिली है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों शनिवार को काम करने की बात कहकर अपने-अपने घरों से निकले थे, लेकिन उसके बाद से ही दोनों का पता नहीं चल पा रहा था।
कल दोपहर दोनों की लाश एक पेड़ पर लटकती मिली। ग्रामीणों के मुताबिक साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ। शादी शुदा प्रेमी होने की वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाती, लिहाजा दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी।