नई जर्सी में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की फोटो वायरल…

Update: 2021-03-10 01:45 GMT

नईदिल्ली 10 मार्च 2021. 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होना है, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को खेलना है। सीएसके की टीम इस सीजन में नई जर्सी में नजर आएगी और इस नई जर्सी का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की इस नई जर्सी में फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। ‘मिंत्रा’ ने सीएसके के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट 2021 सीजन के लिए बढ़ा दिया है और इस ब्रैंड का लोगो एकदम सेंटर में नजर आ रहा है।

सीएसके की टीम आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों में जुट चुकी है। धोनी ने भी आने वाले सीजन के लिए तैयारियों शुरू कर दी हैं। पिछले सीजन में सीएसके की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी थी। यह पहला मौका था, जब धोनी की कप्तानी वाली सीएसके टीम किसी सीजन के प्लेऑफ में नहीं पहुंची। सीएसके को इस सीजन में अपने 14 मैच मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में खेलने हैं।

Tags:    

Similar News