महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक समेत पाँच आयोग के अध्यक्ष को कैबिनेट दर्जा.. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Update: 2020-11-10 10:37 GMT

रायपुर,10 नवंबर 2020। राज्य सरकार ने पाँच आयोग के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है।उक्ताशय का आदेश अब से कुछ देर पहले राज्य सरकार ने जारी किया है।
इस आदेश के तहत राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास,राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक,राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबडा, राज्य पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष थानेश्वर साहू और राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा को अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा होगा।
आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि, कैबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए राज्य सरकार प्रदान करती है। उन्हे नियमानुसार सुविधाएँ उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग/आयोग का ही होगा।

Tags:    

Similar News