कैबिनेट ब्रेकिंग : भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक कल…. बजट प्रस्ताव व CAA के खिलाफ प्रस्ताव हो सकती है चर्चा… कुछ बेहद अहम फैसले भी संभव

Update: 2020-01-29 10:26 GMT

रायपुर 29 जनवरी 2020। भूपेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल सुबह होगी। मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से होने वाली इस बैठक में कई बड़े एजेंडे शामिल होंगे। बजट सत्र के पहले हो रही ही इस बैठक में बजट प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी, वहीं CAA को लेकर भी अहम निर्णय बैठक में लिया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। देश के कई राज्यों से CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित किये जा चुके हैं, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में भी कयास लग रहे हैं कि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है।

वहीं धान खरीदी की समीक्षा के साथ प्रदेश के अन्य जरूरी मुदों पर चर्चा की जायेगी। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ये बैठक सीएम हाउस में होगी।

Tags:    

Similar News