Budget 2025 LIVE Updates: FM निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं यूनियन बजट 2025, जानें पल-पल की अपडेट…
बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा
वित्त मंत्री ने बजट की शुरुआत कृषि सेक्टर से की है। उन्होंने बजट में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा है। उन्होंने राज्य सरकारों के साथ मिलकर कृषि और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री धन्य धान्य योजना
भारत की वित्तीय खुफिया इकाई ने वर्चुअल डिजिटल एसेट सेवा प्रदाता बायबिट फिनटेक लिमिटेड (बायबिट) पर मौद्रिक जुर्माना लगाया है। इकाई से अनिवार्य पंजीकरण मिले बिना बायबिट ने भारतीय बाजार में अपनी सेवाओं का विस्तार जारी रखा।
भारत सरकार द्वारा दिसंबर, 2024 तक का मासिक लेखा समेकित कर रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई है। इस अवधि तक भारत सरकार द्वारा करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में राज्य सरकारों को ₹9,01,150 करोड़ हस्तांतरित किए गए।
पिछले 10 वर्षों में हमारे विकास के ट्रैक रिकार्ड और ढांचागत सुधारों ने विश्व का ध्यान हमारी ओर खींचा है। इस अवधि के दौरान, भारत की योग्यता और सामर्थ्य में भरोसा बढ़ा है।
वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू
लोकसभा में शोरशराबा के बीच अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम पुकारा।
बजट 2025-26: क्या हैं उम्मीदें?
महंगाई और मंदी की चुनौती: लगातार बढ़ती महंगाई और वैश्विक मंदी की आहट के बीच इस बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
विकास और रोजगार: सरकार से आर्थिक विकास को गति देने और रोजगार सृजन के लिए बड़े कदमों की उम्मीद की जा रही है।
किसान और मध्यम वर्ग: किसानों और मध्यम वर्ग को राहत देने वाली योजनाओं की घोषणा हो सकती है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया: बुनियादी ढांचे और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए बड़े बजट आवंटन की संभावना है।
कब और कहां देखें बजट?
तारीख: 1 फरवरी 2025
समय: सुबह 11 बजे
कहां: संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा।
बजट से जुड़ी खास बातें
लगातार आठवां बजट: निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा।
मोदी 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट: यह मोदी सरकार 3.0 का दूसरा पूर्ण बजट है।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड: मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण सबसे अधिक बार बजट पेश करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी।
बजट 2025-26: क्या रहेगा खास?
टैक्स राहत: मध्यम वर्ग और कॉर्पोरेट सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद।
हेल्थकेयर और एजुकेशन: स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़े आवंटन की संभावना।
ग्रीन एनर्जी: जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर जोर।
हम आपको बजट 2025-26 की हर छोटी-बड़ी जानकारी से अपडेट रखेंगे। बजट से जुड़ी हर खबर, विश्लेषण और अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें......
मोदी सरकार ने बदली बजट की यह पुरानी परंपरा
मोदी सरकार ने देश की कई पुरानी व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। इसमें एक बदलाव बजट को लेकर भी है। पहले बजट शाम को पेश किया जाता है, लेकिन अब इसे सुबह पेश किया जाता है। शाम को बजट पेश करने के पीछे ब्रिटेन की टाइमिंग है। अंग्रेजों ने ब्रिटेन के समय के हिसाब से बजट पेश करने के लिए शाम का समय तय किया था, उस वक्त ब्रिटेन में सुबह होता है।
बजट को गोपनीय क्यों रखा जाता है
बजट चाहें केंद्र सरकार का हो या किसी राज्य सरकार का, उसको पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि बजट में वित्तीय सुधार, बड़ी योजनाएं जिनमें टैक्स में बढ़ोतरी और कटौती शामिल रहता है, ऐसे में घोषणा से पहले इसके सार्वजनिक होने की स्थिति में मुनाफाखोर या अन्य लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। इससे आम लोगों को नुकसान भी हो सकता है। इसी वजह से इसे गुप्त रखा जाता है।