Mega AI Event Delhi: देश की सबसे बड़ी AI समिट में जुटेंगे ग्लोबल टेक लीडर्स, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 600+ स्टार्टअप्स एक मंच पर
Mega AI Event Delhi: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Mega AI Event Delhi: नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें कई देशों के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और AI कंपनियों के CEO शामिल होंगे।
भारत कर रहा वैश्विक मंच की मेजबानी
दरअसल, फ्रांस, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया के बाद वैश्विक मंच की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया गया है, जो कि 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे।
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय थीम पर है आधारित
बताया जा रहा है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय थीम पर आधारित है। वहीं इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में 100 से ज्यादा देशों की सहभागिता होगी और 30 से ज्यादा देशों की 300 कंपनियां अपने तकनीकों का प्रदर्शन भी करेगी। लोगों को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है यह देखने को मिलेगा।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 क्यों है खास?
बता दें कि आज के इस दौर में फोटो-वीडियो से लेकर अस्पताल में बीमारियों को पहचानने के लिए AI का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है और आने वाले दिनों में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव आ सकता है, इसको लेकर इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
AI कंपनियों के CEO होंगे शामिल
- सुंदर पिचाई (CEO गूगल)
- बिल गेट्स (को फाउंडर माइक्रोसॉफ्ट)
- सैम ऑल्टमैन (CEO ओपनएआई)
- जेन्सेन हुआंग (CEO एनवीडिया)
- यान लेकुन (मेटा चीफ, AI साइंटिस्ट)
AI समिट में शामिल होंगे यहां के प्रधानमंत्री
- शेरिंग टोबगे, भूटान के प्रधानमंत्री
- ओलजास बेक्टेनोवा, कजाकिस्तान के प्रधानमंत्री
- डिस्क स्कूफ, नीदरलैंड
- निकोल पशिन्यास, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री
- किरियाकोस मित्योताकिस, ग्रीस के प्रधानमंत्री
AI समिट में शामिल होंगे यहां के राष्ट्रपति
- इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति
- लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्राजील के राष्ट्रपति
- गाइ परमेलन, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति
- अनुर कुमार दिसानायके, श्रीलंका के राष्ट्रपति
- अलेक्जेंडर वुचिच, सर्बिया के राष्ट्रपति
PM मोदी ने दुनियाभर से आए लोगों का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहा है। मैं इस समिट में विश्व के नेताओं, उद्योगपतियों, नवप्रवर्तकों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और प्रौद्योगिकी प्रेमियों का हार्दिक स्वागत करता हूं। समिट का विषय है 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय', जो मानव-केंद्रित प्रगति के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।