Start Your SIP Today: SIP से बनाएं करोड़ों का फंड, जानिए कैसे सिर्फ 500 रूपए की शुरुआत से मिल सकता है बड़ा रिटर्न, निवेश का सही फॉर्मूला यहां जानें

Start Your SIP Today: अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं तो SIP आपके लिए एक शानदार विकल्प है। SIP की खास बात यह है कि इसमें आप छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और समय के साथ करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं।

Update: 2025-07-01 07:17 GMT

Start Your SIP Today

Start Your SIP Today: अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं तो SIP आपके लिए एक शानदार विकल्प है। SIP की खास बात यह है कि इसमें आप छोटी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और समय के साथ करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं।

30 लाख की SIP से बन सकते हैं करोड़पति-

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप म्यूचुअल फंड में 30 लाख रूपए का निवेश करते हैं और इसे 12% के वार्षिक रिटर्न के साथ 11 साल तक बनाए रखते हैं, तो यह रकम बढ़कर 1.04 करोड़ रूपए तक पहुंच सकती है। अगर इस निवेश को 17 साल तक जारी रखा जाए, तो यह बढ़कर 2.06 करोड़ रूपए तक हो सकता है। वहीं 24 साल में यही निवेश 3.24 करोड़ रूपए तक का फंड तैयार कर सकता है। यानी, 30 लाख रूपए का निवेश आपको लगभग 2.94 करोड़ रूपए का फायदा दे सकता है।

SIP क्यों है फायदेमंद?

SIP में आप ₹500 या ₹1000 जैसी छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। आप इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं तो लंबी अवधि में आपको ज्यादा रिटर्न मिलता है। रेगुलर निवेश और समय के साथ बढ़ता ब्याज निवेशकों को बड़ी पूंजी बनाने में मदद करता है। हर महीने एक तय राशि निवेश करने से वित्तीय अनुशासन विकसित होता है।

बाजार में गिरावट बन सकती है अवसर-

जब शेयर बाजार गिरावट में होता है, उस समय SIP निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर बन जाता है। क्योंकि उस समय यूनिट की कीमत कम होती है और ज्यादा यूनिट मिलती हैं। इससे लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिलता है। उदाहरण के लिए, अगर आप 1000 रूपए मंथली किसी ऐसे फंड में निवेश करते हैं जिसकी यूनिट कीमत 20 रूपए है, तो आपको 50 यूनिट मिलेंगी। यूनिट कीमत 40 रूपए होती, तो केवल 25 यूनिट मिलतीं। इस तरह कम कीमत पर ज्यादा यूनिट पाना फायदेमंद होता है।

SIP में रखें ये सावधानियां-

SIP पूरी तरह मार्केट पर निर्भर होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल गोल, निवेश की अवधि और जोखिम क्षमता का आंकलन जरूर करें। अगर बाजार गिर रहा है और आप घबरा जाते हैं, तो SIP को बंद करने की बजाय Pause का विकल्प चुनें। इससे आप लगभग 1 से 6 महीने तक SIP रोक सकते हैं। फंड चुनते समय डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो अपनाएं। लार्ज कैप और डेट फंड को प्राथमिकता दें ताकि जोखिम कम हो। लॉन्ग टर्म निवेशक 10 साल तक SIP बनाए रखें तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। SIP से रिटायरमेंट फंड, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदना जैसे लक्ष्य पूरे हो सकते हैं।

SIP क्या है?

SIP एक ऐसा तरीका है जिससे निवेशक हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करते हैं। इसकी शुरुआत सिर्फ 500 रूपए से भी की जा सकती है। समय के साथ यह छोटी रकम भी बड़ा फंड बना सकती है।

डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें। निवेश में बाजार जोखिम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News