Petrol Diesel Price Today: अमेरिका ईरान वार्ता फेल होने से कच्चे तेल में हलचल, ऑयल कंपनियों ने जारी किए 12 अप्रैल के रेट, जानिए भारत में पेट्रोल डीजल के नए दाम

Petrol Diesel Price Today: भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 12 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। जानिए दिल्ली, यूपी और बिहार समेत अन्य राज्यों में आज का फ्यूल रेट।

Update: 2026-04-12 07:21 GMT

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फेल होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस कूटनीतिक हलचल के बीच भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने रविवार 12 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है जिससे आम ग्राहकों को वीकेंड पर फिलहाल राहत मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 96.57 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड का रेट 95.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इस ग्लोबल अस्थिरता के बावजूद इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने देश में फ्यूल के बेस प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अलग अलग राज्यों में लोकल टैक्स के चलते कीमतों में मामूली अंतर जरूर आया है।

चारों महानगरों में 12 अप्रैल का पेट्रोल डीजल रेट

देश के प्रमुख महानगरों में आज के ताज़ा रेट कुछ इस प्रकार हैं:

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.45 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 101.06 रुपये और डीजल 92.61 रुपये प्रति लीटर

देश के प्रमुख राज्यों में पेट्रोल की ताज़ा कीमतें

राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले अलग अलग वैट (VAT) के कारण हर राज्य में पेट्रोल और डीजल का रेट अलग अलग होता है। 24 राज्यों की जारी लिस्ट के अनुसार कुछ प्रमुख राज्यों में 1 लीटर पेट्रोल के भाव इस तरह हैं:

  • मध्य प्रदेश: 107.46 रुपये
  • बिहार: 106.26 रुपये
  • पश्चिम बंगाल: 105.74 रुपये
  • राजस्थान: 105.43 रुपये
  • महाराष्ट्र: 104.79 रुपये
  • छत्तीसगढ़: 101.32 रुपये
  • झारखंड: 98.58 रुपये
  • पंजाब: 97.99 रुपये
  • उत्तर प्रदेश: 95.15 रुपये
  • गुजरात: 94.99 रुपये
  • हरियाणा: 95.75 रुपये

कैसे तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

भारत में रिटेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति और केंद्र व राज्य सरकार के टैक्स पर निर्भर करती हैं। फ्यूल को अभी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के दायरे से बाहर रखा गया है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट चार्ज को दोगुना करते हुए 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। इसके अलावा एयरलाइंस में इस्तेमाल होने वाले जेट फ्यूल (ATF) पर भी एक्सपोर्ट चार्ज को 29.5 रुपये से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर किया गया है, जबकि पेट्रोल पर इस चार्ज को शून्य ही रखा गया है।

Tags:    

Similar News