Petrol Diesel Price Today: ईरान युद्ध के बाद 10 देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट ने तोड़े रिकॉर्ड, चेक करें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price Today: OMCs ने 9 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। ईरान युद्ध के कारण म्यांमार-पाकिस्तान में फ्यूल महंगा हुआ है, लेकिन भारत में कीमतें स्थिर हैं। चेक करें अपने शहर के दाम।

Update: 2026-04-09 04:20 GMT

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 9 अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ईरान युद्ध के कारण म्यांमार और पाकिस्तान जैसे देशों में फ्यूल रेट्स लगभग दोगुने हो गए हैं लेकिन भारत में सरकार की पॉलिसी के चलते कीमतें अब भी स्थिर बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

पड़ोसी देशों में फ्यूल रेट्स आसमान पर

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के 6 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार ईरान युद्ध के बाद कई देशों में ईंधन की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। म्यांमार में डीजल के रेट में 128.50 प्रतिशत और पेट्रोल में 93.9 फीसद का उछाल आया है। इसके अलावा लाओस, वियतनाम, फिलीपींस और पाकिस्तान में भी पेट्रोल और डीजल 40 परसेंट से लेकर 169 परसेंट तक महंगे हो गए हैं। इस ग्लोबल शॉक ने आम जनता के साथ-साथ इन देशों की अर्थव्यवस्था पर भी भारी दबाव डाला है।

85 प्रतिशत आयात के बाद भी भारत में कीमतें क्यों हैं स्थिर?

भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है। इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़ते ही भारत की लागत भी बढ़ जाती है। हालांकि, भारत सरकार और सरकारी तेल कंपनियां (PSUs) अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर तुरंत आम जनता पर पास नहीं होने देती हैं। कई बार ऑयल कंपनियां खुद घाटा सहती हैं या सरकार टैक्स एडजस्ट करके कीमतों को कंट्रोल में रखती है। मई 2022 में सरकार द्वारा की गई टैक्स कटौती के कारण ही भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम तुलनात्मक रूप से लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं।

9 अप्रैल: प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज देश के बड़े शहरों में फ्यूल के रेट:

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये
  • मुंबई: पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये
  • कोलकाता: पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये, डीजल 92.34 रुपये
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये
  • हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये
  • जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये, डीजल 90.21 रुपये
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
  • पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
  • इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपये, डीजल 91.88 रुपये

SMS से आसानी से चेक करें अपने शहर का लाइव रेट

कंज्यूमर्स अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की सही कीमत घर बैठे अपने मोबाइल फोन से चेक कर सकते हैं:

  • Indian Oil (IOCL): अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे RSP के साथ 9224992249 पर भेज दें।
  • BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर मैसेज सेंड करें।
  • HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS करें।
Tags:    

Similar News