India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.03 अरब डॉलर का इजाफा, बढ़कर 598.89 अरब डॉलर पहुंचा

India Forex Reserves: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार ( India foreign exchange reserves) एक सितंबर को समाप्त हफ्ते में 4.039 अरब डॉलर (Increase by 4.039 billion dollars) बढ़कर 598.897 अरब डॉलर (598.897 billion dollars) हो गया है।

Update: 2023-09-09 04:27 GMT

India Forex Reserves: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार ( India foreign exchange reserves) एक सितंबर को समाप्त हफ्ते में 4.039 अरब डॉलर (Increase by 4.039 billion dollars) बढ़कर 598.897 अरब डॉलर (598.897 billion dollars) हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि एक सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.039 अरब डॉलर से बढ़कर 598.897 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन करोड़ डॉलर से घटकर 594.858 अरब डॉलर रह गया था।

आंकड़ों के मुताबिक एक सितंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.442 अरब डॉलर से बढ़कर 530.691 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस अवधि में स्वर्ण भंडार का मूल्य 58.4 करोड़ डॉलर से बढ़कर 44.939 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के अनुसार विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10 लाख डॉलर से बढ़कर 18.195 अरब डॉलर हो गया।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 1.2 करोड़ डॉलर से बढ़कर 5.073 अरब डॉलर हो गया। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी कुल मुद्रा भंडार बढ़कर 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Full View

Tags:    

Similar News