UP Bureaucracy: यूपी के 4 दिग्गज IAS आज होंगे रिटायर, कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और सुभाष जैसे बड़े नाम शामिल

UP Bureaucracy: यूपी कैडर के चार आईएएस अधिकारी रिटायर्ड होंगे. आईएएस देवेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र शर्मा, आईएएस अटल कुमार राय और आईएएस चंद्रभूषण सिंह रिटायर्ड हो रहे हैं.

Update: 2026-02-28 11:55 GMT

इमेज- इंटरनेट 

28 फरवरी 2026, उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए 28 फरवरी यानी आज का दिन बेहद अहम है. आज यूपी कैडर के चार आईएएस अधिकारी रिटायर्ड होंगे. आईएएस देवेश चतुर्वेदी, सुभाष चंद्र शर्मा, आईएएस अटल कुमार राय और आईएएस चंद्रभूषण सिंह रिटायर्ड हो रहे हैं. इसी को देखते हुए आईएएस अफसरों का तबादला भी किया गया है. तो चलिए जानते हैं आज रिटायर हो रहे अफसर किस पोस्ट पर तैनात थे. 

आईएएस देवेश चतुर्वेदी

आईएएस देवेश चतुर्वेदी 1989 बैच के अधिकारी हैं. वह केंद्र में देवेश चतुर्वेदी केंद्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे. देवेश चतुर्वेदी लखनऊ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 15 फरवरी 1966 में हुआ था. देवेश चतुर्वेदी कई अहम् पद संभाल चुके है. वे पिथोरागढ़, देवरिया,लखनऊ, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गोरखपुर और मुरादाबाद जैसे जिलों में जिलाधिकारी रह चुके है. कृषि उत्पादन आयुक्त और नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर सेवा दी. साल 2024 में उन्हें केंद्र में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गयी थी.

आईएएस सुभाष शर्मा

सुभाष शर्मा 1996 बैच के आईएएस अधिकारी है. वर्तमान में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण के प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे. उनका जन्म 17 फरवरी 1966 को हुआ. उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. वे यूपी में राज्य पिछड़ा कल्याण विभाग में प्रधान सचिव समेत कई पदों पर सेवा से चुके हैं.

आईएएस अटल कुमार राय 

आईएएस अटल कुमार राय भी आज रिटायर्ड हो रहे हैं. वर्तमान में वो गृह सचिव के पद पर थे. अटल कुमार राय 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं. वो पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे. मूल रूप से आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं. अपने कार्यर की शुरुआत उन्होंने बतौर पीसीएस अधिकारी के रूप में की थी. लेकिन 2009 में उन्हें प्रमोशन मिला. 

आईएएस चंद्रभूषण सिंह

आईएएस चंद्रभूषण सिंह भी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त होंगे. चंद्रभूषण सिंह वर्तमान में सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद तैनात थे.  चंद्रभूषण सिंह भी उत्तर प्रदेश कैडर के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी है. पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे.



Tags:    

Similar News