Collector Gaurav Singh News: सम्मानितः रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को जल संरक्षण और रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप को सर्वश्रेष्ठ निगम का पुरस्कार
Collector Gaurav Singh News: नई दिल्ली में आज रायपुर जिले को दोहरा पुरस्कार मिला। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और निगम कमिश्नर विश्वदीप को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आउटस्टैंडिंग वर्क के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Collector Gaurav Singh News: रायपुर। रायपुर जिले को जल संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके लिए रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उधर, रायपुर नगर निगम सर्वश्रेष्ठ नगर निगम चुना गया है। इसके लिए निगम के कमिश्नर विश्वदीप को भी राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिला है।
देखें फोटो
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जल शक्ति अभियान: कैच द रेन के तहत जल संचय जन भागीदारी पहल में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं निगम आयुक्त श्री विश्वदीप को पुरस्कृत किया।#jalshakti #award #raipur pic.twitter.com/uQYoZk8YCX
— Raipur (@RaipurDistrict) November 18, 2025