National Voters Day: छत्‍तीसगढ़ के ये 5 IAS होंगे पुरस्‍कृत: सम्‍मान पाने वालों में राज्‍य सेवा के 31 अफसर- कर्मचारी भी शामिल, देखें पूरी सूची

National Voters Day: छत्‍तीसगढ़ के 5 आईएएस सहित 36 अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग ने पुरस्‍कृत करने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन काम करने के लिए उन्‍हें पुरस्‍कृत किया जाएगा।

Update: 2024-01-24 06:33 GMT

National Voters Day: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में नवंबर- दिसंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान श्रेष्‍ठ काम करने वालें अफसरों और कर्मचारियों के लिए चुनाव आयोग ने पुरस्‍कार की घोषणा की है। आयोग की तरफ से पुरस्‍कार के लिए चुने गए अफसरों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्‍कार 12 अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे।

Overall Election Management श्रेणी में आयोग ने दो कलेक्‍टरों को पुरस्‍कृत करने का फैसला किया है। इनमें संजय अग्रवाल और आकाश छिकारा शामिल हैं। अग्रवाल अभी राजनांदगांव जिला के कलेक्‍टर हैं। चुनाव के दौरान वे सूरजपुर में पदस्‍थ थे। इसी तरह छिकारा गरियाबंद से अब जांजगीर-चांपा कलेक्‍टर बन कर चले गए हैं।

Overall Best SVEEP Campaign का पुस्‍कार धमतरी और कांकेर जिला को मिला है। धमतरी के तत्‍कालीन कलेक्‍टर ऋतुराज रघुवंशी और कांकेर की कलेक्‍टर डॉ. प्रियंका शुक्‍ला को पुरस्‍कृत किया जाएगा। रघुवंशी वर्तमान में संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं हैं, जबकि डॉ. शुक्‍ला पशु चिकित्‍सा सेवाएं की संचालक हैं।

वहीं आईएएस जितेंदर यादव को जूरी का विशेष पुरस्‍कार के लिए चुना गया है। यादव रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ हैं। 

पूरी सूची देखें-



Tags:    

Similar News