IAS Vs मंत्री: विधानसभा में पंकजा मुंडे की हुई किरकिरी, तो नप गए 2011 बैच के IAS एम. देवेंद्र सिंह, जानिए कौन हैं IAS एम. देवेंद्र सिंह?
IAS M. Devendra Singh: आईएएस एम.देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. आईएएस एम.देवेंद्र सिंह महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे. आईएएस एम.देवेंद्र सिंह मंत्री पंकजा मुंडे के बार-बार बुलाये जाने पर भी अधिकारियों की मीटिंग में नहीं पहुंच रहे थे. जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है.
इमेज- इंटरनेट
IAS M Devendra Singh: महाराष्ट्र में एक आईएएस अफसर को मंत्री की बात न मनना भारी पड़ गया. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम.देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. आईएएस एम.देवेंद्र सिंह मंत्री पंकजा मुंडे के बार-बार बुलाये जाने पर भी अधिकारियों की मीटिंग में नहीं पहुंच रहे थे. जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है.
आईएएस एम.देवेंद्र सिंह ससपेंड
आईएएस एम.देवेंद्र सिंह महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे. एम.देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है. विधानसभा के तालिका अध्यक्ष दिलीप लांडे के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने यह कार्रवाई की है. इस समबन्ध में अतिरिक्त सचिव वी. राधा के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है. जिसके अनुसार, एम. देवेंद्र सिंह को औपचारिक विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया है. उनका मुख्यालय मुंबई में रहेगा. इस दौरान वह अन्य नौकरी या बिजनेस नहीं कर सकते हैं.
आईएएस एम.देवेंद्र सिंह क्यों हुए निलंबित
दरअसल, पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने प्रदूषण से संबंधित विषय पर बुलाई थी. जिसमे प्रदूषण से संबंधित विभाग के अफसरों को उपस्थित होना था. इस मेटिंग में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के सदस्य सचिव के पर तैनात रहे आईएएस एम.देवेंद्र सिंह को भी बुलाया गया था. लेकिन एम.देवेंद्र बैठक में उपस्थित नहीं हुए.
विधानसभा में उठा था मुद्दा
आईएएस एम.देवेंद्र का 26 फरवरी को महाराष्ट्र विधानसभा में उठा. जब पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे से चंद्रपुर जिले में प्रदूषण से संबंधित चर्चा पर प्रतिक्रिया देने को कहा. मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा, कि वे इस समबन्ध में विस्तृत जानकारी नहीं दे सकतीं, क्योंकि संबंधित अधिकारी एम. देवेंद्र सिंह बुलाई गयी बैठक में नहीं पहुंचे. इतना ही नहीं एक मैसेज भेजकर अपने पहुंचने की सूचना देदी.
मंत्री की शिकायत पर गिरी गाज
कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप लांडे ने मंत्री की शिकायत का गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया. और अधिकारी की अनुपस्थिति को 'घोर लापरवाही' और 'विधानमंडल का अपमान' बताते हुए अफसर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद 24 घंटे के भीतर आईएएस एम.देवेंद्र को ससपेंड कर दिया गया.
कौन है आईएएस एम.देवेंद्र सिंह
नाम: एम.देवेंद्र सिंह (M. Devendra Singh)
जन्म: 2 फरवरी 1983
बैच: 2011 बैच, महाराष्ट्र कैडर
वर्तमान पद: महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव
एम.देवेंद्र सिंह महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के अफसर हैं. उनकाजन्म 2 फरवरी 1983 को है. 12वी की पढाई के बाद उन्होंने हैदराबाद के जेएलएन टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया. इसके बाद आईआईटी रुड़की से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एमबीए की डिग्री हासिल की. इतना ही नहीं इग्नू नई दिल्ली से लोक नीति में एमए किया. उसके बाद यूपीएसी की तैयारी करने लगे. 2011 में उन्होंने UPSC परीक्षा पास की और आईएएस बन गए.