IPS Alok Raj Biography in Hindi: आईपीएस आलोक राज का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है बिहार के नए डीजीपी आलोक राज, छत्तीसगढ़ से क्या है रिश्ता?

IPS Alok Raj Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आलोक राज को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे 1989 बैच के आईपीएस हैं। वे मूलतः भी बिहार के रहने वाले है। बिहार के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी है। वर्तमान में विजिलेंस डीजी के पद पर कार्यरत थे।

Update: 2024-09-01 09:16 GMT

( IPS Alok Raj Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। आलोक राज को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वे मूलतः बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले है। 1989 बैच के आलोक राज बिहार के सबसे सीनियर पुलिस अधिकारी हैं। उनसे 1 वर्ष जूनियर 1990 बैच के आईपीएस आरएस भट्टी ने उन्हें पिछली बार डीजीपी की रेस में पछाड़ कर डीजीपी का पद पाया था। अब भट्टी के सीआईएसएफ के डीजी बनने के बाद आलोक राज को डीजीपी नियुक्त किया गया है। बता दे कि आलोक राज के ससुर दिनेश नंदन सहाय भी बिहार के डीजीपी रह चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल थे। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

आलोक राज मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड के गोपालपुर नेउरा गांव के मूल निवासी है। उनका जन्म 15 दिसंबर 1965 को हुआ है। उनके पिता परमेश्वर प्रसाद सांख्यिकी विभाग में निदेशक रहे हैं। आलोक राज के दो भाई विदेश में रहते हैं जबकि उनकी एक बहन डॉक्टर हैं। आलोक राज ने पटना विश्वविद्यालय से एमएससी भूगर्भ शास्त्र में किया है। वह गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उन्होंने 20 अगस्त 1989 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। वे प्रशिक्षु आईपीएस के तौर नवगछिया के बिहपुर थाना में थाना प्रभारी रहे। जिसके बाद एडिशनल एसपी पटना रहे। यहां चार कुख्यात अपराधियों को एनकाउंटर में मारा। जिसके चलते उन्हें पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया। अविभाजित बिहार के रांची, गुमला, पश्चिमी सिंहभूमि, देवघर,हजारीबाग,सीतामढ़ी,बेगूसराय के एसपी रहे हैं।

पश्चिमी सिंहभूमि एसपी के रूप में वन माफिया के विरुद्ध कार्यवाही की थी। हजारीबाग एसपी के रूप में कोयला माफिया और नक्सलियों के विरुद्ध अभियान का नेतृत्व किया। बिहार में विशेष शाखा सीआईडी, विधि व्यवस्था के एडीजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, प्रशिक्षण और बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक भी आलोक राज रह चुके हैं। 2004 से 2011 तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रहे। जहां 7 साल में चार बार उन्हें सीआरपीएफ डीजी के प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया गया। बंगाल के नंदीग्राम में जब टाटा नैनो प्लांट के विरोध में हिंसक आंदोलन हुआ तो बतौर सीआरपीएफ आईजी नंदीग्राम में शांति बहाली और विधि व्यवस्था बहाली की।

कई पदक से हुए है सम्मानित:–

आलोक राज को वर्ष 1994 में पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। आलोक राज राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पदक से अलंकृत किए जा चुके हैं। वर्ष 2008 में सराहनीय सेवा पदक वर्ष 2016 में विशिष्ट सेवा पदक मिला। 2019 में उत्कृष्ट पुलिस कार्यों के लिए अटल रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया है । उनका चयन संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के प्रशिक्षण हेतु हुआ। आलोक राज ने इटली में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आलोक राज को संगीत का भी शौक है। वे कॉलेज के समय में गाना गाया करते थे। पर आईपीएस बनने के बाद उनकी गायकी का शौक छूट गया था। 2011 में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखने लगे। उन्होंने अशोक कुमार को अपना गुरु बनाया और संगीत साधना शुरू की। 6 साल रियाज करने के बाद 2017 में अपना पहला एल्बम साईं रचना लेकर आए। इसके बाद दुष्यंत कुमार की गजलों और कबीर भजन का भी एल्बम रिलीज हुआ। महादेव के भजनों का भी भजन रिलीज किया।

परिवार:–

आलोक राज के दो भाई विदेश में कार्यरत हैं। जबकि एक बहन डॉक्टर हैं। उनकी पत्नी दूरदर्शन पटना में न्यूज़ रीडर रह चुकी है। आलोक राज की दो संताने हैं। उनका एक बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील है। जब उनकी बेटी अमेरिका में रह कर पढ़ाई कर रही है। हाल ही में उनकी बेटी ने अमेरिका से एमबीए किया है। आलोक राज के ससुर दिनेश नंदन साय आईपीएस अधिकारी थे। आलोक राज की शादी के समय वे बिहार के डीजीपी थे। सेवानिवृत होने के बाद में छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के राज्यपाल रहे हैं। नया छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जो दिनेश नंदन सहाय प्रदेश के पहले राज्यपाल थे। वे सन 2000 से 2003 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे थे।

Full View

Tags:    

Similar News