IAS Vikas Sheel Biography Hindi:आईएएस विकासशील का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस विकासशील?

IAS Vikas Sheel Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– आईएएस विकासशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के अफसर है। उनका परिवार मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बाद में उत्तराखंड के गढ़वाल में बस गया। छत्तीसगढ़ में कई विभागों में सचिव के अलावा राजधानी व न्यायधानी के कलेक्टर भी रह चुके हैं। 13 सितंबर को वे वहां से रिलीव हो गए। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बनेंगे।

Update: 2025-09-25 14:06 GMT

IAS Vikas Sheel Biography in Hindi: एनपीजी। आईएएस विकाशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है। वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई करने के बाद पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) किया है। विकासशील गुप्ता की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। जहाँ से औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया है। केवल आदेश जारी होना बाकी है।

जन्म और शिक्षा:

विकासशील गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं। उनका परिवार मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बाद में उत्तराखंड के गढ़वाल में बस गया। विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई किया फिर इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से एमई किया। विकासशील गुप्ता ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस की सर्विस ज्वॉइन की है।

जीवनसाथी:

विकासशील गुप्ता का विवाह निधि छिब्बर से हुआ है। निधि छिब्बर हरियाणा की रहने वालीं है। वे छतीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अफसर हैं। दोनों पति–पत्नी बैचमेट हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में एडवाइजर थी। मई 2025 से उन्हें नीति आयोग में विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) का महानिदेशक बनाया गया है।

विकासशील का प्रोफ़ेशनल कैरियर:

आईएएस विकासशील गुप्ता ने मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। वे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले के कलेक्टर रहें है। बिलासपुर जिले से पृथक होकर अलग जिला बनने वाले जांजगीर जिले में प्रशिक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम रहे हैं। इसके अलावा वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के भी कलेक्टर रहें है। कई विभागों में सचिव रहे हैं। 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में है। वह स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे। जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रहें। जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। उनका कार्यकाल वहां तीन साल का था। जहाँ से औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया है। केवल आदेश जारी होना बाकी है। 

विकासशील ने मास्टर एंड एक्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड सर्टिफिकेट ऑफ एडवांस स्टडी हेल्थ सर्विस मैनेजमेंट एंड पॉलिसी का कोर्स सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय यूएसए से किया है।


CS ब्रेकिंग: 5 सीनियर अफसरों को सुपरसीड कर विकास शील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, आदेश जारी, जानिये कब तक रहेगा उनका कार्यकाल...


Chief Secretary Vikas Sheel: रायपुर। पांच सीनियर आईएएस अधिकारियों को सुपरसीड कर आईएएस विकास शील को छत्तीसगढ़ का मुख्य सचिव बनाया गया है। वे छत्तीसगढ़ के 13वें चीफ सिकरेट्री होंगे। एक नवंबर 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर बने छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव हुए हैं। विकास शील 13वें होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया है। यहां क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...


Tags:    

Similar News