IAS Sanjeev Jha Biography in Hindi: आईएएस संजीव झा का जीवन परिचय ( जीवनी ), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस संजीव झा?...

IAS Sanjeev Jha Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth:– संजीव झा छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस है। वह मूलतः झारखंड के रहने वाले है। आईएएस बनने से पहले मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके है। साथ ही कई सरकारी परीक्षा क्रैक करने के साथ ही तीन बार यूपीएससी भी क्रैक किया है।

Update: 2024-05-08 09:23 GMT

IAS Sanjeev Jha

( IAS Sanjeev Jha Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। संजीव झा छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस है। वे मूलतः झारखंड के धनबाद के रहने वाले है। बीएचयू व जेएनयू से पढ़े है। छत्तीसगढ़ कैडर के संजीव झा चार जिलों के कलेक्टर रहे हैं। वर्तमान में संजीव झा संयुक्त सचिव के पद पर मंत्रालय में है। आइए जानते है उनके बारे में...

जन्म और शिक्षा:–

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस संजीव झा झारखंड राज्य के धनबाद के रहने वाले है। उनके पिता माइनिंग इंजीनियर थे। संजीव झा का जन्म 4 जनवरी 1976 को हुआ था। पिता के सरकारी नौकरी में होने के चलते संजीव झा के पिता का जगह-जगह विभिन्न माइनिंग खदानों वाली जगहों पर ट्रांसफर होते रहता था। जिसके चलते संजीव झा ने अलग-अलग जगह से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। पर उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा सरकारी स्कूलों में हिंदी मीडियम से प्राप्त की। दसवीं में बेहतर परसेंट आने के बाद उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री,मैथ्स से 11वीं और 12वीं उत्तीर्ण की।

गणित विषय से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद भी प्रशासनिक सेवाओं का लक्ष्य होने के चलते बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बीए अर्थशास्त्र में प्रवेश लिया। बा के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में इंट्रेंस क्लियर किया पर प्रवेश नहीं लिया। यूपीएससी के लक्ष्य के चलते जेएनयू दिल्ली में एडमिशन लेकर पीजी किया। संजीव झा ने पीएचडी भी किया है।

न्यूज चैनल व अखबार के लिए भी किया काम...

संजीव झा ने पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान एक साल न्यूज चैनल में भी काम किया। करेंट अफेयर्स का प्रोग्राम न्यूज चैनल में आता था जिसमें एंकर को पर्दे के पीछे से संजीव झा असिस्ट करते थे। चैनल के अलावा नेशनल डेली अखबार में संजीव झा एडिटोरियल लिखते थे। एक एडिटोरियल के लिए 600 रुपए मिलते थे।

कई बार निकाली प्रतियोगी परीक्षाएं:–

संजीव झा ने कई प्रतियोगी परीक्षाएं क्लियर की। बिहार पीएससी क्लीयर कर आबकारी निरीक्षक बने। पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। यूपी पीसीएस तीन बार निकाला और उनका चयन नायब तहसीलदार, वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक आयुक्त के पदो पर चयन हुआ पर किसी भी पद पर ज्वाइन किया । बैंक ऑफ बड़ौदा में प्रोबेशनर ऑफिसर के तौर पर बैंक पीओ के लिए भी चयन हुआ। उच्च शिक्षा विभाग उत्तरप्रदेश में हायर एजुकेशन सर्विस कमीशन निकाल कर लेक्चरर के पोस्ट पर भी नियुक्ति हुई पर ज्वाइन नहीं किया। यूपीएससी क्रैक कर इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, इंडियन रेवेन्यू सर्विस में सिलेक्शन लिया। चौथे प्रयास में उनका चयन आईएएस के लिए हुआ।

प्रोफेशनल कैरियर:–

संजीव झा ने 29 अगस्त 2011 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। वे प्रोबेशनर आईएएस के तौर पर फील्ड ट्रेनिंग के लिए रायपुर में सहायक कलेक्टर नियुक्त हुए। फिर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ के पद पर ढाई साल रहे। इस दौरान जल संरक्षण के लिए डबरी अभियान के लिए दस हजार डबरी और 6 हजार कुंए बनाने का लक्ष्य रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया। भारत सरकार के ग्रामीण पंचायत मंत्रालय से पुरस्कार भी मिला।

संजीव झा सरगुजा, बलरामपुर– रामानुजगंज जिले के अलावा कोरबा व बिलासपुर जिले के कलेक्टर भी रहें। वर्तमान में संजीव झा संयुक्त सचिव के पद पर मंत्रालय में पदस्थ हैं।

Tags:    

Similar News