IAS Alka Tiwari: पति क़े बाद अब पत्नी ने संभाली CS की कमान, IAS अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई मुख्य सचिव...

IAS Alka Tiwari: 1988 बैच की आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया हैं। इस पद पर पहुंचने वाली वे तीसरी महिला आईएएस हैं। उनके पति डॉक्टर डीके तिवारी भी सेवानिवृत आईएएस है और झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। 15 अक्टूबर को ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अलका तिवारी वापस लौटी हैं।

Update: 2024-11-02 11:16 GMT
IAS Alka Tiwari: पति क़े बाद अब पत्नी ने संभाली CS की कमान, IAS अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई मुख्य सचिव...
  • whatsapp icon

IAS Alka Tiwari: 1988 बैच की झारखंड कैडर की आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वह मुख्य सचिव के पद पर पहुंचने वाली झारखंड की तीसरी महिला आईएएस हैं। बता दे कि उनके पति 1986 बैच के सेवानिवृत आईएएस डॉ डीके तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं।

लालबियाक्तलुआंगा खियांग्ते पिछले 11 माह से झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ थे। वे भी 1988 बैच के आईएएस हैं। 31 अक्टूबर को वे सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें 3 माह का सेवा विस्तार देने के लिए झारखंड सरकार ने प्रस्ताव भेजा था। पर चुनाव आयोग ने इसकी अनुमति नहीं दी। दरअसल झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए राज्य में आचार संहिता लागू है। एल खियांग्ते के सेवानिवृत होने के बाद प्रदेश की सबसे वरिष्ठ अपर मुख्य सचिव अलका तिवारी को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। चुनाव आयोग ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है।

अलका तिवारी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं। 15 अक्टूबर को ही अपने मूल कैडर में प्रतिनियुक्ति खत्म कर वे वापस आई हैं। इसके बाद में राजस्व पर्षद के सदस्य के तौर पर कार्य कर रही थीं। सबसे वरिष्ठ होने के चलते उन्हें मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए और इस आदेश को चुनाव आयोग ने भी अपनी सहमति दे दी।

अलका तिवारी के पति डॉक्टर देवेंद्र कुमार तिवारी भी झारखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वे 1986 बैच के आईएएस थे। 31 मार्च 2020 को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं। वर्तमान में वे राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त हैं।

अलका तिवारी झारखंड के गुमला और लोहरदग्गा की उपायुक्त रहीं हैं। राज्य में कई विभागों की सचिव रही हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में परामर्शी के पद पर, वित्तीय सलाहकार के पद पर भारत सरकार की अनुसूचित जनजाति आयोग सहित विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं हैं। वर्तमान में भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के पद से 15 अक्टूबर को प्रतिनियुक्ति खत्म कर झारखंड लौटी थीं।

ईमानदार, सख्त और कार्य कुशल छवि की माने जानेवाली अलका तिवारी ने मेरठ यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। वे यूनिवर्सिटी की टॉपर रहीं थीं। जिसके कारण उन्हें गवर्नर्स गोल्ड मेडल दिया गया है। इसके बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी यूके के सिविल एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से एमएससी की पढ़ाई की है। रांची यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट भी किया है। अलका तिवारी का मुख्य सचिव के पद पर कार्यकाल 30 सितंबर 2025 तक होगा।

Tags:    

Similar News