आईपीएस पोस्टिंग: लंबे समय से इंतजार कर रहे IPS अफसरों को मिली पोस्टिंग, मयूर पाटिल होंगी DGP लॉ एंड ऑर्डर, देखिये लिस्ट

Gujarat IPS Posting:

Update: 2026-02-27 12:02 GMT

Gujarat IPS Posting: 27 फरवरी 2026, गुजरात में पोस्टिंग के लिए प्रतीक्षा कर रहे भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को तैनाती मिली है. जिसमे से 5 अफसर डीआईजी रैंक और एक एसपी रैंक के हैं. सभी को नई जिम्मेदारी सौंप दी गयी है. ये अफसर काफी समय से पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे.

आईपीएस अफसरों की नियुक्ति को लेकर गृह विभाग ने लिस्ट जारी दी है. जिसके अनुसार, इनमे पांच अफसर 2011 और एक 2014 बैच के शामिल हैं. आईपीएस तरुण दुग्गल, आईपीएस चैतन्य मांडलिक, आईपीएस राजन शुश्रा, आईपीएस सुधा पांडे, आईपीएस सुजाता मजूमदार और आईपीएस मयूर पाटिल को पोस्टिंग मिली है.

किन आईपीएस को मिली पोस्टिंग

2011 बैच के आईपीएस तरुण दुग्गल (IPS Tarun Duggal) को सीआईडी, रेलवे एवं पुलिस का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

2011 बैच के आईपीएस चैतन्य रवींद्र मांडलिक (IPS Chaitanya Ravindra Mandlik) को पुलिस रिफॉर्म्स डिपार्टमेंट का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है.

आईपीएस राजन शुश्रा (IPS Rajan Shushra) को तकनीकी सेवा का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

आईपीएस सुधा पांडे (IPS Sudha Pandey) को पुलिस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट के पुलिस महानिदेशक(DIG ) की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस सुजाता मजूमदार (IPS Sujata Majumdar) को भी पुलिस ट्रेनिंग डिपार्टमेंट जिम्मेदारी मिली है.

2014 बैच के आईपीएस SP मयूर पाटिल (IPS Mayur Patil) को लॉ एंड ऑर्डर के DIG की जिम्मेदारी मिली है.  

देखिये आदेश

 

Tags:    

Similar News