आईपीएस ट्रांसफर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 19 IPS अफसरों का हुआ तबादला, जानिए किसे कहाँ भेजा गया ?

Delhi IPS Transfer: दिल्ली में 19 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. 11 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर तबादला कर दिया गया है. जबकि 8 आईपीएस को दिल्ली में ही जिम्मेदारी मिली है.

Update: 2026-02-28 07:29 GMT
इमेज- NPG

Delhi IPS Transfer: दिल्ली में शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एक साथ 19 आईपीएस का तबादला हुआ है. जिनमे 11 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर तबादला कर दिया गया है. जबकि 8 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली में ही  जिम्मेदारी मिली है.

कितने आईपीएस का ट्रांसफर हुआ है

इस सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस हेडक़्वार्टर द्वारा दो अलग अलग लिस्ट जारी की गयी है. जिसके अनुसार, कुछ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य राज्यों में भेजा गया है. आईपीएस दीपेंद्र कुमार सिंह, आईपीएस सुम्मा मड्डा, आईपीएस सुनील और आईपीएस राहुल विक्रम समेत मे 11 आईपीएस का नाम इस लिस्ट में शामिल है.

किन अफसरों का तबादला दूसरे राज्य में हुआ 

आईपीएस मंगेश कश्यप को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है.

आईपीएस राजीव रंजन सिंह का तबादला चंडीगढ़ हुआ है.

आईपीएस संध्या स्वामी को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है.

आईपीएस अचिन गर्ग को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है.

आईपीएस दीपेंद्र कुमार सिंह का तबादला अंडमान एंड निकोबार हुआ है.

आईपीएस सुम्मा मद्दा को अंडमान एंड निकोबार भेजा गया है.

आईपीएस सुनील को भी अंडमान एंड निकोबार भेजा गया है.

आईपीएस पटेल नीरव कुमार का तबादला लक्ष्य द्वीप किया गया है.

आईपीएस ईशान भारद्वाज को भी लक्ष्य द्वीप भेजा गया है.

आईपीएस राहुल विक्रम सिंह अंडमान एंड निकोबार की जिम्मेदारी मिली है.

आईपीएस नीरजा तोकस को भी अंडमान-निकोबार में नई जिम्मेदारी दी गई है.

देखिये लिस्ट 

 

 आईपीएस का तबादला कैसे होता है?

आईपीएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि गृह विभाग से नोटशीट चलती है. होम सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईपीएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए गृह विभाग में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.

Tags:    

Similar News