आईएएस ट्रांसफर: कई IAS अफसरों हुआ तबादला, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी
Delhi IAS Transfer: AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 6 अफसरों का तबादला हुआ है. आईएएस डॉ. श्रवण बागरिया, रंजीत सिंह, सुशील सिंह, आईएएस के.सी. सुरेंद्र, अजय कुमार और आईएएस प्रांजल जे. हजारिका का ट्रांसफर हुआ है.
इमेज- NPG
IAS Transfer News: 25 फरवरी 2026, दिल्ली में तबादलों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का तबादला हुआ है. AGMUT कैडर के 6 (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है.
कितने आईएएस का हुआ ट्रांसफर
ताबदले को लेकर गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. जिसके अनुसार, आईएएस डॉ. श्रवण बागरिया, आईएएस रंजीत सिंह, आईएएस सुशील सिंह, आईएएस के.सी. सुरेंद्र, आईएएस अजय कुमार और आईएएस प्रांजल जे. हजारिका का ट्रांसफर हुआ है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
दिल्ली खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय में तैनात आईएएस प्रांजल जे. हजारिका (IAS Pranjal J. Hazarika) का तबादला जम्मू-कश्मीर किया गया है.
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी आईएएस अजय कुमार (IAS Ajay Kumar) को दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव की जिम्मेदारी मिली है.
एमसीडी में डिप्टी कमिश्नर आईएएस के.सी. सुरेंद्र (IAS KC Surendra) को पुडुचेरी भेजा गया है.
दिल्ली सरकार के सूचना एवं प्रसार निदेशालय के डायरेक्टर आईएएस सुशील सिंह (IAS Sushil Singh) का ट्रांसफर मिजोरम में किया गया है.
दिल्ली विधानसभा सचिव आईएएस रंजीत सिंह (IAS Ranjit Singh) को मिजोरम भेजा गया है.
साउथ-ईस्ट दिल्ली के जिलाधिकारी आईएएस डॉ. श्रवण बागरिया (IAS Dr. Shravan Bagaria) का ट्रांसफर गोवा किया गया है.
कैसे होता है आईएएस का तबादला
आईएएस अधिकारी के तबादले के लिए नियम यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग याने जीएडी से नोटशीट चलती है. जीएडी सिकरेट्री चीफ सिकरेट्री को नोटशीट भेजते हैं. चीफ सिकरेट्री के रिकमंडेशन से नोटशीट मुख्यमंत्री तक पहुंचती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद ही आईएएस की तबादला सूची फाइनल होती है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद नोटशीट फिर चीफ सिकरेट्री से होते हुए जीएडी में पहुंचती है और फिर तबादला आदेश जारी होता है.